GUJARAT ELECTION: कांग्रेस ने जारी की आखिरी लिस्ट, इन 37 उम्मीदवार के नाम शामिल

GUJARAT ELECTION: कांग्रेस ने जारी की आखिरी लिस्ट, इन 37 उम्मीदवार के नाम शामिल

गांधीनगर: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टियों की सूची का सिलसिला जारी है। इस बीच कांग्रेस ने अपनी आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस की फाइनल लिस्ट में 37 उम्मीदवार शामिल हैं। बता दें कि गुजरात के 182 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान किया जाएगा. गुजरात में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा।

कांग्रेस की आखिरी लिस्ट जारी

दरअसल गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियों की जंग जारी है। वहीं कांग्रेस ने अपनी आखिरी लिस्ट जारी की है जिसमें 37 उम्मीदवार के नाम शामिल है। लिस्ट में पालनपुर से महेश पटेल, देवधर से शिवाभाई भूरिया, उंझा से अरविंद पटेल, विसनगर से कीर्ती भाई पटेल, बेचाराजी से भोपाभाई ठाकोर, अरक्षित सीट बिलोदा से राजू परघी, मेहसाणा से पीके पटेल, साणंद से रमेश कोली, ढोलका से अश्विन राठौर, गोधरा से रश्मिता बेन कालोल से प्रभात सिंह को टिकट मिला है।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

इससे पहले कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचाकरों की लिस्ट जारी की थी जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत 40 नेताओं के नाम शामिल है। लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी के युवा चेहरे सचिन पायलट, जिग्नेश मेवाणी और कन्हैया कुमार भूपेश बघेल, रमेश चेन्निथला, बिगविजय सिंह, कमलनाथ, भूपिंदर सिंह हुड्डाका नाम भी शामिल है।

साथ ही अशोक चव्हाण, तारिक अनवर, बी.के. हरिप्रसाद, मोहन प्रकाश, शक्तिसिंह गोहिल, रघु शर्मा, जग ठाकोर, सुखराम रथवा, सचिन पायलट, शिवाजी राव मोघे, भारतसिंह एम. सोलंकी, अर्जुनन मोधवाडिया, सिद्धार्थ पटेल, पन, अर्जुन मोधवाडिया, सिद्धार्थ पटेल, पन, अहरनभ, सिद्धार्थ पटेल कांतिलाल भूरिया, नसीम खान, राजेश लोठिया, परेश धनानी, वीरेंद्र सिंह राठौर, उषा नायडू, रामकिशन ओझा, बी.एम. संदीप, अनंत पटेल, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, इंद्रविजयसिंह गोहिल नाम शामिल है।

Leave a comment