Search KhabarFast

Press ESC to close

HKRN कर्मियों की शिकायतों का अब जल्द होगा समाधान, सरकार ने समिति का किया गठन

HKRN कर्मियों की शिकायतों का अब जल्द होगा समाधान, सरकार ने समिति का किया गठन

HKRN : हरियाणा सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों की समस्याओं के तेजी से समाधान के लिए पहल शुरू की है। सरकार ने समन्वय शिकायत निवारण समिति का गठन किया है जो हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से लगे कर्मचारियों की समस्याओं से जुड़े मामलों को जल्द निपटाएगी। इसका उद्देश्य कर्मचारियों की शिकायतों का समय पर समाधान करना और अदालतों में जाने वाले मामलों को कम करना है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह समिति रोजगार सुरक्षा कानून, अनुबंध नियुक्तियों, पात्रता विवाद, सेवा सत्यापन और एचकेआरएन से जुड़े अन्य मामलों की समीक्षा करेगी। साथ ही विभिन्न विभागों के बीच तालमेल बनाकर प्रशासनिक स्तर पर समाधान सुनिश्चित करेगी। समिति के अध्यक्ष एचकेआरएन के महाप्रबंधक होंगे। इसके अलावा मानव संसाधन विभाग, वित्त विभाग, क्रिड विभाग और हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन के अधिकारी भी इसमें सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं।

समिति की सहायता के लिए कानूनी सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। एचकेआरएन इस पूरी व्यवस्था की नोडल एजेंसी होगी। समिति शुरुआत में सप्ताह में कम से कम दो बार बैठक करेगी। जरूरत पड़ने पर बैठकों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। बैठकें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से होंगी।

सभी शिकायतें पहले एचकेआरएन के ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करनी होंगी। पोर्टल पर हल न होने वाले मामलों को समिति के पास भेजा जाएगा। सामान्य तौर पर शिकायतों का समाधान 15 दिनों के भीतर किया जाएगा जबकि विशेष परिस्थितियों में 10 दिन अतिरिक्त दिए जा सकते हैं।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Monsoon Alert: हरियाणा में गर्मी का होगा अंत, इस दिन दस्तक देगा मानसून; IMD का बड़ा अपडेट

हरियाणा में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने मानसून 2026 को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। IMD के अनुसार जल्द ही हरियाणा में मानसून की एंट्री होने वाली है, जिसके बाद कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश के साथ तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

हरियाणा में जल्द हो सकती हैं गर्मी की छुट्टियां, बच्चों की सेहत को लेकर सरकार सतर्क

हरियाणा में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तेज धूप, गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान के बीच अब स्कूल जाने वाले बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ने लगी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast