Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Monsoon Alert: हरियाणा में गर्मी से मिलेगी निजात, इस दिन दस्तक देगा मानसून; IMD का बड़ा अपडेट

Haryana Monsoon Alert: हरियाणा में गर्मी से मिलेगी निजात, इस दिन दस्तक देगा मानसून; IMD का बड़ा अपडेट

Haryana Monsoon Update: देशभर के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। इन राज्यों में हरियाणा भी शामिल है, जहां हीटवेव से लोगों का हाल बेहाल है। इसी बीच IMD ने हरियाणा के मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, इस साल साउथ-वेस्ट मानसून तय समय से पहले केरल पहुंच रहा है, जिसका असर उत्तर भारत में भी जल्द दिखाई देगा। IMD की मानें तो केरल में मानसून की तारीख 26 मई है, जो सामान्य तारीख से पहले है। तो चलिए जानते हैं कि हरियाणा में मानसून कब दस्तक देगा?

मानसून की ताजा स्थिति

IMD के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, इस साल देश में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। जिसका असर दिल्ली, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में दिखने को मिलेगा। IMD ने हिमाचल प्रदेश के पूर्वी हिस्सों और नॉर्थ-ईस्ट उत्तराखंड में मानसून 20 जून तक पहुंचने की उम्मीद जताई है। जो 25 जून तक दोनों राज्यों के ज़्यादातर हिस्सों में असर दिखाएगी।

Also read: हरियाणा के स्कूलों में इस तारीख से होंगी गर्मी की छुट्टियां, CM सैनी ने किया बड़ा ऐलान

इसके बाद 27 जून से 2 जुलाई जून तक पूर्वी पंजाब और हरियाणा मे मानसून पहुंचने की उम्मीद है। जून के तीसरे सप्ताह के अंत तक मानसून उत्तर-पश्चिम भारत (दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान) के बड़े हिस्सों में दस्तक दे सकता है। IMD ने बताया कि आमतौर पर मानसून 29-30 जून के आसपास पहुंचता है, लेकिन इस साल ये सिलसिला कुछ दिन पहले से शुरु होने के संभावना बहुत ज्यादा है। हालांकि यह तारीख मौसम की परिस्थितियों के अनुसार आगे-पीछे हो सकती है।

तापमान में भी गिरावट आएगी

बता दें, मानसून के पहले चरण में तेज बारिश, गरज-चमक और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में 6-8 डिग्री की गिरावट आ सकती है। IMD ने बताया कि हरियाणा सहित उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ इलाकों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है, हालांकि, शुरुआती जून में अच्छी बारिश की उम्मीद है, जिससे आम जनता को गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही, खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में जल्द हो सकती हैं गर्मी की छुट्टियां, बच्चों की सेहत को लेकर सरकार सतर्क

हरियाणा में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तेज धूप, गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान के बीच अब स्कूल जाने वाले बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ने लगी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast