Grammy Award 2023: अमेरिकी सिंगर बेयोंस ने जीते 3 अवार्ड, भारत ने भी लहराया परचम

Grammy Award 2023: अमेरिकी सिंगर बेयोंस ने जीते 3 अवार्ड, भारत ने भी लहराया परचम

65th Grammy Award: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रविवार को ग्रैमी अवार्ड 2023 का आयोजन किया गया। इस म्यूजिक अवार्ड कार्यक्रम में भारत ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। बेंगलुरु के रहने वाले संगीतकार रिकी केज ने तीसरी बार ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। वहीं अमेरिकी सिंगर बेयोंस ने 3 अवार्ड जीतकर दिवंगत एक्टर जॉर्ज सोल्टी को पीछे छोड़ दिया।

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2023 में अमेरिकन पॉप सिंगर बेयोंस का जलवा रहा। बेयोंस नॉलसे ने अपने करियर में 32वीं बार ग्रैमी अवॉर्ड्स को जीतकर इतिहात रच दिया है। इसके साथ ही 65वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में बियॉन्से नॉलेस को बेस्ट डांस/इलैक्ट्रोनिक म्यूजिक एल्बम कैटेगरी में रेनेसेन्स के लिए विनर चुना गया है। इसके अलावा बेस्ट डांस/इलैक्ट्रोनिक रिकॉर्डिंग में भी ब्रेक माय सॉल के लिए इलैक्ट्रोनिक बेयोंस को ग्रैमी का खिताब दिया गया। इसके अलावा बेयोंस को बेस्ट आर एंड बी सॉन्ग कैटेगरी में भी अवार्ड मिला।

बेस्ट रैग्गी एल्बम
 
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2023  के लिए बेस्ट रैग्गी एल्बम कैटेगरी में द कॉलिंग- कबाका पैयरामिड ने अपने नाम ये खास अवॉर्ड्स जीता है।
 
बेस्ट अमेरिकन रूट्स सॉन्ग
 
65वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में बेस्ट अमेरिकन रूट्स सॉन्ग श्रेणी में जस्ट लाइक दैट के लिए बूनी रैट को विनर चुना गया है।
 
बेस्ट कंट्री सोलो परफॉर्मेंस 
 
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2023  में लाइव फॉरेएवर के लिए वेली नेल्सन को बेस्ट कंट्री सोलो परफॉर्मेंस कैटेगरी में विजेता चुना गया।
 
भारत के रिकी केज ने मचाया धमाल
 
गलुरु के रहने वाले संगीतकार रिकी केज ने अपना तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। रिकी को उनकी एल्बम 'डिवाइन टाइड्स' के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अमेरिका में जन्मे संगीतकार ने मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड 'द पुलिस' के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ अपना यह अवॉर्ड शेयर किया है। बता दें, स्टीवर्ट कोपलैंड ने इस एल्बम में रिकी के साथ सहयोग किया था। 65वें  ग्रैमी अवार्ड्स में, दोनों को यह अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम कैटेगरी में ग्रामोफोन ट्रॉफी जीती है।

Leave a comment