
Govinda Bullet Injury: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को कल यानी मंगलवार को गोली लगी थी। इस घटना के बाद गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा का भी बयान सामने आया था। मैनेजर के अनुसार, गोविंदा सुबह कहीं जाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने अपने साथ में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर भी रखी थी। इसी दौरान गोविंदा के हाथ से रिवॉल्वर गिर गई और गोली चल गई। गोली उनके पैर में लग गई। जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन पुलिस गोविंदा के इस बयान से सहमत नहीं है।
क्या कहती है पुलिस?
एक रिपोर्ट के अनुसार, गोविंदा के साथ हुए इस हादसे में दिए गए बयानों पर पुलिस को विश्वास नहीं है। पुलिस गोविंदा के इस बयान से सहमत नहीं है। इसलिए पुलिस जल्द ही उनका बयान दोबारा रिकॉर्ड कर सकती है। इस मामले में पुलिस परिनार के सभी सदस्यों से पूछताछ करेंगी।
गोविंदा ने क्या दिया था बयान
इस धटना के बाद गोविंदा का स्टेटमेंट सामने आया था। जिसमें उन्होंने कहा कि 'मैं आप सबके आशीर्वाद से ठीक हूं। गलती से गोली चल गई थी, जिसे ऑपरेशन करके निकाल लिया गया है। डॉक्टरों और आप सभी को प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं।'

Leave a comment