
Governer CV Anand Bose On Mamta Gov: कोलकता आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के बाद हत्या कर देने का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। भले ही CBIने अपनी जांच शुरु कर दी है, इसके बावजूद डॉक्टरों को विरोध प्रदर्शन अनवरत जारी है। वो सरकार से डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच जमकर राजनीतिक जुबानी जंग भी चल रही है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बंगाल को महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं होने का दावा किया है।
हालांकि, राज्यपाल सीवी आनंद बोस, बंगाल मे चल रहे प्रदर्शन के बीच गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात को लेकर भी कयासों का दौर चल पर रहा है। कई लोग यह भी सवाल पूछ रहे हैं कि क्या बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगने वाला है। बता दें, पिछले दिनों सीएम ममता बनर्जी ने रेप और हत्या कांड में पार्टी को सदस्यों के साथ पैदल मार्च किया था। इसको लेकर भी भाजपा ममता सरकार पर हमलावर थी।
राज्यपाल ने ममता सरकार को घेरा
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सोमवार को रक्षाबंधन के अवसर पर महिला नेताओं और डॉक्टरों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल महिलाओं के लिए सुरक्षित जगह नहीं है। बंगाल ने अपनी महिलाओं को नाकाम कर दिया है। समाज नहीं, बल्कि मौजूदा सरकार ने अपनी महिलाओं को नाकाम किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल को उसके प्राचीन गौरव की स्थिति में वापस लाया जाना चाहिए, जहां महिलाओं को समाज में सम्मानजक स्थान मिलता था। अब महिलाएं गुंडों से डरती हैं। यह स्थिति सरकार की असंवेदनशीलता के कारण बनी है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के मामले पर राज्यपाल ने कहा, मैं पीड़िता की मां की भावनाओं का सम्मान करता हूं। कानून अपनी प्रक्रिया का पालन करेगा।
भाजपा भी दिख रही हमलावर
भाजपा भी लगातार इस मामले पर ममता सरकार और कांग्रेस पर हमलावर दिखाई दे रही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ममता बनर्जी पर प्रदर्शरकारियों को धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आज सवाल उठता है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कब इस्तीफा देंगी। इसके बजाय, हम देख रहे हैं कि जो भी इस मुद्दे पर आवाज उठा रहे हैं, ममता बनर्जी सरकार उन्हें नोटिस भेज रही है और धमका रही है। पुलिस डॉक्टरों को बुला रही है। जब उनके नेता आवाज उठाते हैं तो उन्हें भी तलब किया जा रहा
Leave a comment