Search KhabarFast

Press ESC to close

गोल्डी बराड़ के निशाने पर आया मशहूर पंजाबी सिंगर, कहा- मैसेज को अनदेखा न कर वरना गंभीर परिणाम...

गोल्डी बराड़ के निशाने पर आया मशहूर पंजाबी सिंगर, कहा- मैसेज को अनदेखा न कर वरना गंभीर परिणाम...

Goldi Brar Threat To Punjabi Singer: एक और पंजाबी सिंगर को गैंगस्टर की तरफ से धमकी दी गई है। गैंगस्टर गोल्डी बरार ने पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी है। जिसका एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हालांकि, इस ऑडियो की अब तक पुष्टी नहीं हो सकी है लेकिन, ऑडियो में कॉल करने वाला गिप्पी ग्रेवाल से कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि सिंगर ने उसके मैसेज का जवाब नहीं दिया है।

गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी

कथित फोन कॉल में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि गिप्पी ग्रेवाल उसके मैसेज को इग्नोर न करे, वरना गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बता दें कि गोल्डी बराड़ साल 2022 में मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी है। अब उसके निशाने पर गिप्पी ग्रेवाल हैं। बता दें कि गिप्पी ग्रेवाल की कथित धमकी भरी ऑडियो क्लिप अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शेयर की है। साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। सुखबीर बादल ने गिप्पी ग्रेवाल की सुरक्षा हटाने पर चिंता जताई है।

सुखबीर बादल का पंजाब सरकार पर निशाना

सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के सीएम को चेतावनी देते हुए कहा कि गिप्पी ग्रेवाल के साथ अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके जिम्मेदार भगवंत मान होंगे। इतना ही नहीं उन्होंने सिद्धू मूसेवाला की मौत के लिए सीएम मान की तरफ से सुरक्षा हटाने जाने के फैसले को जिम्मेदार ठहराया। बता दें कि गिप्पी ग्रेवाल के धमकी भरे कथित ऑडियो में गोल्डी बराड़ को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर कोई उसे इग्रोर किया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इतना ही नहीं उसने पहले ही आलोचनाओं का शिकार हो रही गिप्पी की फिल्म 'अकाल' का जिक्र किया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के रोहतक में फिर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीमेंट स्टोर पर चलाई गोलियां, व्यापारी हुआ घायल

Rohtak Firing: हरियाणा के रोहतक में एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने व्यापारी प्रवीण सैनी को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हमलावरों ने तीन चार राउट फायरिंग की। जिसमें से एक गोली प्रवीण को लग गई। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करा दिया।

कैलिफोर्निया में गैंगवार...काका राणा की हत्या का दावा, गैंग्स के बीच बढ़ी टकराव

अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों की गतिविधियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल के दिनों में वहां गैंगवार और हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं।

नौकरी के पहले दिन ही टोलकर्मी के जीवन का हुआ अंत! ड्राइवर ने कुचलकर मार डाला

Haryana News:कोई सपने में नहीं सोच सकता है कि नौकरी का पहला दिन उसके लिए जीवन का आखिरी दिन बन जाएगा। चंद रुपए का टोल बचान के लिए एक रोडवेज ड्राइवर ने 22 साल के कपिल को रौंद कर मार डाला। शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को वह पहले ही दिन ड्यूटी पर आया था और इस हादसे में उसकी जान चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast