Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Fire: दिल्ली के पालम इलाके में भीषण आग का तांडव, 6 लोगों की मौत, राहत-बचाव जारी

Delhi Fire: दिल्ली के पालम इलाके में भीषण आग का तांडव, 6 लोगों की मौत, राहत-बचाव जारी

Delhi Fireराजधानी दिल्ली के पालम इलाके में एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की करीब 30 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग में आग लगने की ये घटना पालम इलाके में मेट्रो स्टेशन के पास की है। बिल्डिंग में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के फंसे होने की संभावना है। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी और कर्मचारी आग पर काबू पाने की कवायद में जुटे हैं। बताया जा रहा कि लपटों में एक ही परिवार के 9 लोगों के फंसे होने की आशंका है। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई।

राहत बचाव कार्य जारी

हाईराइज बिल्डिंग में ये आग लगी है। दमकल विभाग के साथ-साथ पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची हुई है। आग कब और कैसे लगी अभी ये स्पष्ट नहीं हो सकता है। धुएं का गुबार बिल्डिंग से निकलता दिख रहा है। दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर रहे हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। राहत और बचाव का कार्य जारी है।

सीएम ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

इस हादसे में सीएम रेखा गुप्ता ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर कहा कि पालम स्थित बहुमंजिला आवासीय भवन में हुई भीषण अग्निकांड के बारे में जानकर अत्यंत व्यथित हूं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 लोगों के मारे जाने की आशंका है और कुछ लोग अभी भी भवन के अंदर फंसे हुए हैं। जिला प्रशासन, दिल्ली अग्निशमन विभाग और दिल्ली पुलिस बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। घटना की जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना!

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast