Search KhabarFast

Press ESC to close

राज्यसभा में रिटायर्ड सांसदों को विदाई, पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश, कहा- राजनीति में फुलस्टॉप नहीं

राज्यसभा में रिटायर्ड सांसदों को विदाई, पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश, कहा- राजनीति में फुलस्टॉप नहीं

PM Modi in Rajya Sabha: राज्यसभा में सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों के विदाई सत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, "यहां से कुछ साथी विदाई ले रहे हैं कुछ फिर से आने के लिए विदाई ले रहे हैं और कुछ विदाई के बाद यहां का अनुभव लेकर जीवन में विशेष योगदान के लिए जा रहे हैं। जो जा रहे हैं लेकिन आने वाले नहीं हैं उनको मैं कहना चाहूंगा कि राजनीति में पूर्णविराम नहीं होता है। भविष्य आपका इंतजार कर रहा है, आपका अनुभव और आपका योगदान राष्ट्र जीवन में हमेशा बना रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कहा, "जाने वाले सभी सांसदों का उत्तम योगदान है। मैं जरूर कहूंगा कि आदरणीय देवगौड़ा जी, खरगे जी, शरद पवार जी ऐसे वरिष्ठ लोग हैं जिनके जीवन का आधे से अधिक उम्र संसदीय कार्य प्रणाली में गई है। इतने लंबे अनुभव के बाद भी सभी नए सांसदों ने सीखना चाहिए, वैसे समर्पित भाव से सदन में आना, योगदान करना। समाज से जो जिम्मेदारी मिली है उसके प्रति समर्पित रहना सब वरिष्ठ लोगों से सीखने जैसा है।

यहां किसी को कोई कमी महसूस नहीं होगी- पीएम मोदी

राज्यसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कभी-कभी हम सुनते थे कि सदन में ह्यूमर और सटायर के लिए बहुत मौके हैं। आजकल शायद यह धीरे-धीरे कम हो रहा है। लेकिन हमारे अठावले जी एवरग्रीन हैं। अठावले जी जा रहे हैं लेकिन यहां किसी को कोई कमी महसूस नहीं होगी। मुझे पूरा भरोसा है कि वे सटायर और ह्यूमर की भरपूर सेवा करते रहेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए, यात्री सुरक्षित

Two Air planes collide:दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को स्पाइसजेट के एक B737-700 विमान के साथ ग्राउंड पर हादसा हुआ। टैक्सी करते समय यह अकास एयर की फ्लाइट से टकरा गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक, इस घटना में स्पाइसजेट विमान का राइट विंग क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है। फिलहाल इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जा रहा है।

बेटे की चाहत बनी त्रासदी...अहमदाबाद में कपल ने बेटियों को दिया जहर! जानिए क्या है पूरा मामला

Ahmedabad Dosa Death Case: गुजरात के अहमदाबाद में चांदखेड़ा इलाके का डोसा डेथ केस अब एक साधारण फूड पॉइजनिंग से आगे बढ़कर खौफनाक हत्याकांड का रूप ले चुका है।

‘जिस-जिसने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है’ लोकसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष का दिया संदेश

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर तीन दिन के विशेष सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "हमारे देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है, महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिस ने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है। 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि तब सबने सर्वसम्मति से इसे पारित किया तो यह विषय ही नहीं रहा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें