Gold-Silver Rate Today: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर दुनियाभर के बाजारों पर दिखाई दे रहा है। इसका प्रभाव सोने और चांदी की कीमतों पर भी पड़ रहा है। लगातार बदलते हालात के कारण निवेशकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसी वजह से सोने और चांदी के दाम में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
MCX पर सोने चांदी के दाम
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के अगस्त वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई। कारोबार की शुरुआत में सोना 548 रुपये की कमजोरी के साथ 1,43,882 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। बाद में सुबह करीब 10:40 बजे यह 633 रुपये टूटकर 1,43,797 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया। कारोबार के दौरान सोने ने 1,43,771 रुपये का निचला स्तर और 1,44,448 रुपये का उच्च स्तर भी छुआ। वहीं, चांदी ने सोने के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया। सितंबर वायदा चांदी का भाव कारोबार के दौरान करीब 2,000 रुपये तक बढ़कर 2,32,339 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गया। हालांकि बाद में यह 406 रुपये की बढ़त के साथ 2,30,790 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई। दिन के दौरान इसका निचला स्तर 2,30,513 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।
4 जुलाई का ताजा रेट
4 जुलाई के ताजा रेट की बात करें तो चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 14,957 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोना 13,701 रुपये और 18 कैरेट सोना 11,441 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है। नई दिल्ली में 24 कैरेट सोना 14,716 रुपये, 22 कैरेट 13,491 रुपये और 18 कैरेट 11,041 रुपये प्रति ग्राम है। मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और केरल में 24 कैरेट सोना 14,701 रुपये, 22 कैरेट 13,476 रुपये और 18 कैरेट 11,026 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर उपलब्ध है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 14,701 रुपये, 22 कैरेट 13,476 रुपये और 18 कैरेट सोना 11,026 रुपये प्रति ग्राम है।
कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमतें कई कारणों से तय होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव, अमेरिकी डॉलर की मजबूती, वैश्विक आर्थिक स्थिति और देश में त्योहारों व शादी के मौसम के दौरान बढ़ने वाली मांग का सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ता है। वहीं, देश में चांदी की मौजूदा कीमत 250.10 रुपये प्रति ग्राम और 2,50,100 रुपये प्रति किलोग्राम है। चांदी का उपयोग आभूषणों के साथ-साथ उद्योगों में भी बड़े पैमाने पर होता है। इसलिए इसकी कीमतें भी वैश्विक मांग और बाजार की स्थिति के अनुसार बदलती रहती हैं। ऐसे में निवेश करने या आभूषण खरीदने से पहले ताजा बाजार भाव जरूर जांच लेना चाहिए।
Also read: Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, एक हफ्ते में गोल्ड 7,000 रुपये महंगा