Search KhabarFast

Press ESC to close

Petrol-Diesel Price Hike: क्या महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल? देश में तेल स्टॉक पर सरकार ने दी जानकारी

Petrol-Diesel Price Hike: क्या महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल? देश में तेल स्टॉक पर सरकार ने दी जानकारी

Petrol-Diesel Price Hike: वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। लेकिन इस बीच देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। दरअसल, बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट युद्ध से गहराए तेल संकट की जानकारी देते हुए देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल संभलकर करने की अपील की थी। जिसके बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सवाल खड़े हो गए है। तो वहीं, इस सवाल पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा ‘देश में चार साल से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं, लेकिन मैं ये नहीं कह सकता कि इनकी कीमतें नहीं बढ़ेंगी।’ 

Also read: रुपये में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट, शेयर बाजार में भारी टूट; तेल संकट से बढ़ी चिंता

पेट्रोलियम मंत्री का बयान

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि पिछले 4 साल से दोनों की कीमतें स्थिर बनी हुई है। लेकिन सरकार समय आने वाले जरूरी फैसले लेगी। मंत्री का ये बयान तेल संकट के संदर्भ में अहम माना जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ से ऐसा कोई भी बयान नहीं दिया गया है। फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर है।  दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर ही बिक रहा है।

देश में कितने दिन का तेल स्टॉक बचा है?

जानकारी के अनुसार, भारत ने कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के लिए लगभग 60 दिन का स्टॉक बनाए रखा है। इसके अलावा LPG के लिए 45 दिन का भंडार उपलब्ध है। सरकारी आंकड़ों की मानें तो कुल स्टोरेज क्षमता 74 दिनों की है, जिसमें तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) का स्टॉक भी शामिल है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold Silver Price Today: PM मोदी के ऐलान के बाद सोने की कीमतों में उलटफेर, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आपके शहर का रेट

सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोल्ड को लेकर दिए गए बयान के बाद आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के नए रेट जारी हो गए हैं। अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।

रुपये में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट, शेयर बाजार में भारी टूट; तेल संकट से बढ़ी चिंता

अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारतीय रुपये पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार 12 मई को रुपया डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 95.50 पर पहुंच गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast