Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Price: सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, बड़ी गिरावट के बाद बाजार में जोरदार रिकवर

Gold-Silver Price: सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, बड़ी गिरावट के बाद बाजार में जोरदार रिकवर

Gold-Silver Price: मंगलवार की बड़ी गिरावट के बाद बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। एक दिन पहले जहां निवेशकों में घबराहट दिखी थी, वहीं अब निचले स्तर से तेज खरीदारी के चलते बाजार संभलता नजर आ रहा है। Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर चांदी 5.58 फीसदी टूट गई थी, जबकि सोना 2.45 फीसदी गिरा था। गिरावट के दौरान चांदी के दाम 2.26 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे और सोना करीब 1.50 लाख रुपये पर आ गया था।

बुधवार को दिखा बदलाव

लेकिन, बुधवार, 18 फरवरी को तस्वीर बदल गई। MCX पर सोना करीब 1.30 फीसदी यानी लगभग 1,900 रुपये चढ़कर 1.53 लाख रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी में भी करीब 4 प्रतिशत यानी लगभग 9,000 रुपये की तेजी आई और कीमत 2.38 लाख रुपये के ऊपर पहुंच गई। सोने-चांदी की तेजी का असर गोल्ड और सिल्वर ETF पर भी दिखा, जिनमें करीब 3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

क्या कहते हैं विशेषज्ञों?

विशेषज्ञों का कहना है कि बड़ी गिरावट के बाद निचले स्तर पर जोरदार खरीदारी शुरू हुई है। इसी वजह से बाजार में रिकवरी देखने को मिल रही है। दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय हालात भी कीमतों को सहारा दे रहे हैं। खबर है कि Strait of Hormuz के कुछ हिस्सों को ईरान ने अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसी रास्ते से दुनिया का करीब 20 फीसदी कच्चा तेल गुजरता है। साथ ही Iran और United States के बीच बढ़ते तनाव ने भी निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर मोड़ा है। ऐसे माहौल में सोना और चांदी को सुरक्षित निवेश माना जाता है।

आगे भी तेजी की संभावना

एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर का कहना है कि MCX गोल्ड फ्यूचर्स लंबे समय के सपोर्ट के ऊपर टिके हुए हैं और आगे भी तेजी की संभावना बनी हुई है। 1,45,000 से 1,50,000 रुपये के बीच मजबूत सपोर्ट दिख रहा है। अगर कीमतें 1,60,800 रुपये से ऊपर निकलती हैं तो 1,65,000 से 1,75,000 रुपये तक तेजी आ सकती है। चांदी में भी 2,25,000 से 2,35,000 रुपये के दायरे में मजबूत सपोर्ट है। इस स्तर से ऊपर टिके रहने पर 3 लाख रुपये से ज्यादा का स्तर फिर देखने को मिल सकता है। हालांकि सपोर्ट टूटने पर दबाव बढ़ सकता है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold Price Today: आपके शहर में कितना है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का दाम? जानिए

Gold Silver Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को रोज अलग-अलग खबरें सामने आ रही है। जिसकी वजह से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक बार फिर सोने-चांदी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोने में 1800 रुपये और चांदी प्रति किलो 3000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई है।

Gold-Silver Price Today: गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, चांदी भी चमकी, खरीदने से पहले चेक करें नए रेट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक दिन की गिरावट के बाद फिर से सोने चांदी के भाव में तेजी देखी गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,510 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,777.17 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। आज के दिन चांदी 2,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को मजबूत वापसी करते हुए निवेशकों को बड़ी राहत दी। पिछले कारोबारी दिन भारी गिरावट के बाद आज बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast