Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें प्रमुख शहरों में ताजा दाम

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें प्रमुख शहरों में ताजा दाम

Gold Silver Price: देश के सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में शुक्रवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुएं दबाव में दिखीं। सोने में करीब 700 रुपये तक की कमजोरी आई, जबकि चांदी 1,500 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई।

MCX पर सोने का भाव टूटा

MCX पर 5 अगस्त डिलीवरी वाला सोना पिछले कारोबारी सत्र में 1,60,903 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। शुक्रवार सुबह यह 1,60,454 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान सोना 706 रुपये तक टूटकर 1,60,197 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया। सुबह 9:40 बजे यह 442 रुपये यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 1,60,461 रुपये पर कारोबार करता दिखा।

चांदी में भी बड़ी गिरावट

चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली। MCX पर 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,69,537 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। शुक्रवार को यह 2,68,368 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 1,519 रुपये टूटकर 2,68,018 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। सुबह 9:40 बजे चांदी 1,168 रुपये यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 2,68,369 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।

सर्राफा बाजार में भी नरमी

घरेलू सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना 10 रुपये गिरकर 1,56,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

22 कैरेट सोना भी 10 रुपये टूटकर 1,43,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। 18 कैरेट सोने का भाव 10 रुपये घटकर 1,17,030 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,74,900 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती दिखी।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव

शहर24K22K18K
दिल्ली₹1,56,200₹1,43,190₹1,17,180
मुंबई₹1,56,050₹1,43,040₹1,17,030
कोलकाता₹1,56,050₹1,43,040₹1,17,030
चेन्नई₹1,58,170₹1,44,990₹1,21,590
लखनऊ₹1,56,200₹1,43,190₹1,17,180
कानपुर₹1,56,200₹1,43,190₹1,17,180
पटना₹1,56,100₹1,43,090₹1,17,080
जयपुर₹1,56,200₹1,43,190₹1,17,180
इंदौर₹1,56,050₹1,43,090₹1,17,030
भोपाल₹1,56,050₹1,43,090₹1,17,030

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक से राहत की बड़ी योजना, 3 बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू

दिल्ली-एनसीआर में रोजाना लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए सरकार ने बड़ा मेगा प्लान तैयार किया है। दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार मिलकर राजधानी और आसपास के क्षेत्रों की सड़क व्यवस्था को बदलने की दिशा में काम कर रहे हैं।

Rule Change 1st June: 01 जून से बदलेंगे PF, UPI और ATM से जुड़े नियम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

1 जून 2026 से देश में कई अहम नियम बदलने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब और बैंकिंग सिस्टम पर पड़ेगा। PF (Provident Fund), UPI ट्रांजैक्शन, ATM चार्ज और डिजिटल पेमेंट से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। इन नए नियमों का उद्देश्य सिस्टम को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाना बताया जा रहा है। अगर आप भी बैंकिंग, UPI या PF से जुड़े सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं तो ये बदलाव आपके लिए बेहद जरूरी हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast