Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold Price Today: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सोना 4,133 और चांदी 9,297 रुपये सस्ती

Gold Price Today: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सोना 4,133 और चांदी 9,297 रुपये सस्ती

Gold Price Today: शेयर बाजार के साथ-साथ सोने-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई।24 कैरेट सोने की कीमत 2.5 प्रतिशत से अधिक गिरकर 1,47,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं चांदी की कीमत 3.25 प्रतिशत गिरकर 2,26,988 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

आज यानी 28 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 4,133 रुपये घटकर करीब 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, चांदी की कीमत में भी 9,297 रुपये की कमी आई, जिसके बाद एक किलोग्राम चांदी का भाव करीब 2.23 लाख रुपये पर पहुंच गया।

गिरावट की वजह

विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना सकता है। इस बार सोने में गिरावट अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बढ़ी हुई ब्याज दरों को माना जा रहा है। पिछले तीन सालों में पहली बार ब्याज दरों में इजाफा किया गया है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका-ईरान जंग और आर्थिक अनिश्चितता के कारण सोने को सपोर्ट मिल सकता है। निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में फिर चुन सकते हैं। निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि बाजार में अब भी कमजोरी के संकेत दिख रहे हैं। किसी भी बड़ी गिरावट पर खरीदारी का मौका भी बन सकता है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Share Market Crash: शेयर बाजार खुलते ही हाहाकार, निफ्टी 23,000 के नीचे; सेंसेक्स का भी हाल बुरा

Share Market Crash: आज 28 सितंबर 2026 सोमवार को शेयर बाजार खुलते ही निवेशकों को बड़ा झटका लगा। हफ्ते के पहले दिन बाजार गिरावट के साथ खुला और सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश हो गए। निफ्टी 50 23,000 के स्तर से नीचे फिसल गया। रिपोर्टिंग के समय, निफ्टी 50 215 अंक या 0.93 प्रतिशत गिरकर 22,925.50 पर था, जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 665.36 अंक या 0.90 प्रतिशत गिरकर 73,230.38 पर आ गया।

Stock Market Crash: शेयर बाजार में भूचाल! 8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान, गिरावट के पीछे 5 बड़े कारण

Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी और रुपये में कमजोरी के बीच निवेशकों की चिंता बढ़ी, जिसका असर घरेलू बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों पर पड़ा। सेंसेक्स 1,124.02 अंक यानी 1.52 प्रतिशत गिरकर 72,771.72 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 360.25 अंक यानी 1.56 प्रतिशत की गिरावट रही और यह 22,780.25 पर बंद हुआ। वहीं आज के दिन निवेशकों को आज 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast