
नई दिल्ली:उम्र के साथ-साथ लड़के और लड़कियों में बदलाव आना आम बात है। लेकिन दुनिया में एक गांव जहां बच्चे की 12 साल की उम्र होने के बाद अपने आप लड़के में बदलना शुरू हो जाता है और वैज्ञानिक भी इस बात से काफी हैरान हैं। हालांकि वैज्ञानिक इस पर रिसर्च कर रहे हैं।
इस गांव का नाम है ला सेलिनास। जो कि डोमिनिकन रिपब्लिक देश में है। इस गांव की कई लड़कियां 12साल की उम्र में आते-आते लड़के में तब्दील होने लगती हैं और ये सब एक बीमारी की वजह से होता है। दरअसल ला सेलिनास गांव की लड़कियों के लड़का बनने की अजीब बीमारी है। वहीं कुछ लोगों की मानना है कि इस गांव में किसी अदृश्य शक्ति का साया है। इसके अलावा कुछ बुजुर्ग लोग गांव को श्रापित मानते हैं। इस तरह के बच्चों को 'ग्वेदोचे' कहा जाता है।
वहीं जब गांव में किसी के घर लड़की का जन्म होता है तो उस परिवार में मातम मनाया जाता है। क्योंकि उन्हें डर होता है कि उनकी बेटी बड़ी होने पर लड़का बन जाएगी। इस बीमारी के कारण गांव में लड़कियों की संख्या काफी कम होती जा रही है। इस रहस्यमयी बीमारी की वजह से आस-पास के गांव के लोग इस गांव को बुरी नजर से देखते हैं।
बता दें कि समुद्र किनारे बसे इस गांव की आबादी 6हजार के करीब है। अपने अनोखे आश्चर्य की वजह से यह गांव दुनियाभर के शोधकर्ताओं के लिए रिसर्च का विषय बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर्स कहते हैं कि ये बीमारी 'आनुवंशिक विकार' है। स्थारनीय भाषा में इस बीमारी से ग्रसित बच्चों को 'सूडोहर्माफ्रडाइट' कहा जाता है।
जिन भी लड़कियों को यह बीमारी होती है, एक उम्र में आने के बाद उनके शरीर में पुरूषों जैसे अंग बनने लगते हैं। उनकी आवाज भारी होने लगती और शरीर में वो बदलाव आने शुरू हो जाते हैं, जो धीरे-धीरे उन्हें लड़की से लड़का बना देते हैं। गांव का 90में से एक बच्चा इस रहस्यमयी बीमारी से जूझ रहा है।
Leave a comment