
GHKKPM: स्टार प्लस शो गुम है किसी के प्यार में इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। विराट जहां काकू के समझने पर सई को फिर से प्रपोज करनी की सोच रहा है तो वहीं सई और सत्या की नजदीकिया बढ़ती नजर आ रही है। आने वाले दिनों में सई और सत्या की अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलेगी। वही एक वीडियो में देखा जा रहा है कि सई विराट को छोड़कर सत्या से शादी रचा देगी।
विराट तोड़ेगा पत्रलेखा से सारे रिश्ते
दरअसल काकू के कहने पर विराट ने मन में ठान लिया है कि वह पत्रलेखा को हकीकत बताएगा कि उसके साथ रहने में उसका दम घुटता है और वह सई के पास जाना चाहता है। ऐसे में अब पत्रलेखा का क्या रिएक्शन होगा वो बेहद इंट्रस्टिंग होने वाला है। वहीं विराट पत्रलेखा से इस बारे में बात करने के कई बहाने ढूंढता नजर आएगा लेकिन वह उनमें सफल नहीं हो पाएगा। पत्रलेखा अब अच्छी बहू, मां और पत्नी बनने के लिए चेहरे पर स्माइल लेकर पूरे घर में घूमती दिखेगी, ऐसे में विराट का कॉन्फिडेंस और लो होता दिखेगा।
सई-सत्या रचाएंगे शादी
वहीं प्रोमो में देखा जा रहा है कि सई डॉ सत्या के घर आएंगी, सई देखेगी कि सत्या के हाथ में चोट लगी है। जब वह देखने के लिए उसका हाथ पकड़ेगी तो पीछे से सत्या की आई काफी खुश होगी। सत्या भी मजाकिया अंदाज में ये नाटक चलने देगा। तभी आई सई के पास आकर उसे उसे पुचकारेगी और अंदर ले जाएगी। यहां दोनों के बीच रिश्ता गेहरा होता दिखेगा।
सई जब घर लौटेगी तो विराट पूछेगा कि लेट हो गई। ऐसे में सई बताएगी कि वह शिफ्ट खत्म होने के बाद डॉ सत्या के घर चली गई थी। ये सुनते ही विराट का जैलेस मोड ऑन हो जाएगा। इस पर सई रिएक्ट करेगी और विराट को झाड़ देगी कि उसे सई की पर्सनल लाइफ में दखल नहीं देना चाहिए। सिचुएशन बिगड़ता देख विराट अब जल्द ही पत्रलेखा को सच बोलने के लिए मजबूर हो जाएगा।
Leave a comment