Search KhabarFast

Press ESC to close

पिता ने बेटी से सामने मां को मारी गोली, हत्या के बाद आरोपी हुआ फरार

पिता ने बेटी से सामने मां को मारी गोली, हत्या के बाद आरोपी हुआ फरार

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक पॉश सोसायटी में पति ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद से ही पति फरार है। जानकारी के अनुसार, जिस महिला की हत्या की गई है वह एक गैंगस्टर थी। 11 साल की बेटी के सामने ही पिता ने उसकी मां की हत्या कर दी।

पासपोर्ट को लेकर हुई थी लड़ाई

मृतक महिला का नाम रूबी है और वह गाजियाबाद के थाना मोदीनगर की गैंगस्टर थी कहा ये भी जा रहा है कि पति-पत्नी में पासपोर्ट को लेकर झगड़ा हुआ था। मृतक महिला गैंगस्टर एक्ट में नामजद बताई जा रही। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय के मुताबिक हत्यारे पति का नाम विकास अहलावत और पत्नी का नाम रूबी है। शुरुआती जांच से पता चला है कि पति-पत्नी के के बीच पहले भी विवाद होता था।

किचन में मिला शव

सामने आई घटना की तस्वीर में रूबी का शव किचन के पास पड़ा नजर आ रहा है। इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी के बीच किचन में ही लड़ाई शुरू हुई होगी। पुलिस के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना को लेकर पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा सकती है। साथ ही पुलिस आरोपी विकास की तलाश कर रही है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली के राशिद हत्याकांड में मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद आरोपी हारून सैफी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

Haryana News: राजधानी दिल्ली के चर्चित राशिद हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या के मामले में वांछित 24 वर्षीय आरोपी हारून सैफी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक स्कूटी भी बरामद हुई है।

Ketan Agarwal: 2,000 कॉल, कैफ़े में मुलाक़ात, किले में साज़िश, केतन अग्रवाल मर्डर केस में चौंका देने वाला खुलासा

Ketan Agarwal: बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या में पुलिस ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। जांच कर रही पुणे ग्रामीण पुलिस का दावा है कि उन्हें मारने की कथित साज़िश 31 मई को लोहगढ़ किले की यात्रा के दौरान रची गई हो सकती है।

दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर सीट विवाद ने लिया खूनी रूप, RPF की मौजूदगी में यात्री की हत्या

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर योग एक्सप्रेस में सवार होने के दौरान कुछ लोगों के साथ कहासुनी के बाद बागपत, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज धामा की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर दी गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast