
Gauhar Khan Pregnancy: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा गौहर खान ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, अभिनेत्री मां बन गई हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है।अभिनेत्री ने कुछ साल पहले जैद दरबार निकाह रचाया था। गौहर और जैद के बीच 12 साल के अंतर की वजह से उस वक्त यह शादी बेहद सुर्खियों में थी। कपल ने सोशल मीडिया पर बेटे के जन्म की जानकारी साझा की है। गौहर खान और जैद दरबार ने दिसंबर 2020 में एक दूसरे से शादी की थी। इस कपल ने लगभग 6 महीनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली थी। जैद दरबार जो एक कोरियोग्राफर और कंटेंट क्रिएटर हैं। जैद ने इंस्टाग्राम पर नोट साझा करते हुए लिखा, 'अस सलाम अलैकुम ब्यूटीफुल वर्ल्ड, हमें खुशियों की गठरी मिल गई है। 10 मई 2023 ने असल में खुशी का असली मतलब बताया है। हमारा लड़का सभी को उनके प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देता है। नए माता-पिता आभारी हैं।'
गौहर खान ने जैसे ही बेटे होने की जानकारी इंटरनेट पर साझा की, तभी से फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स कपल को बधाई दे रहे हैं। अनुष्का शर्मा, सुनील ग्रोवर और समीरा रेड्डी जैसे कई सेलेब्स ने कपल को पेरेंट्स बनने के लिए बधाई दी है। बताते चलें, गौहर खान ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट भी एक अलग अंदाज में की थी उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था हम एक से दो हुए, जब Z और G मिले। जीवन के एडवेंचर यूं ही बरकरार रहेंगे, जब हम 2 से 3 हो जाएंगे। हमें आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की बहुत जरूरत है।
अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो गौहर खान को आखिरी बार वेब सीरीज 'शिक्षा मंडल' में देखा गया था। इस सीरीज में एक्ट्रेस ने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। दर्शकों की ओर से इसे अच्छा रिस्पांस मिला था। इस सीरीज के अलावा गौहर खान कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। गौहर खान कई म्यूजिक वीडियोज का भी हिस्सा रही हैं।
Leave a comment