
लहसुन वैसे तो सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है, क्योंकि इसमें औषधीय गुण मौजूद होते है। वजन कम करने से लेकर हार्ट तक के लिए लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद है। लेकिन कई ऐसी बीमारियां है, जिसमें लहसुन का सेवन शरीर के लिए जहर के सामान है। आई जानते हैं किन बीमारियों में नहीं करना चाहिए लहसुन का सेवन।
लहसुन में पाए जानें वाले तत्व
लहसुन में कई पोषक तत्व पाए जाते है जिसमें प्रोटीन , वसा , कार्बोज, खनिज पदार्थ, चूना, आयरन होता है। इसके अतिरिक्त विटामिन ए, बी, सी एवं सल्फ्यूरिक एसिड विशेष मात्रा में पाई जाती है। कई तरह की बीमारियों में लाभकारी लहसुन कई बीमारियों में काफी नुकसानदेह है।
कब्ज (Constipation)
कब्ज में लहसुन के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए अगर आपको कब्ज या गैस की समस्या है तो लहसुन नहीं खाना चाहिए।
गर्भवती (Pregnancy)
प्रेग्नेंट महिलाओं का लहसुन का बहुत ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। लहसुन शरीर में खून को पतला करता है, जो प्रेग्नेंट में खतरनाक साबित हो सकता है।
लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure)
लो ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों को लहसुन नहीं खाना चाहिए। क्योंकि वह ब्लड प्रेशर को कम करता है।
सर्जरी (Surgery)
अगर आपकी किसी तरह की कोई भी सर्जरी हुई है तो लहसुन नहीं खाना चाहिए।
पेट की समस्या (Stomach Problems)
अगर आपको जल्द ही पेट की समस्यां हो जाती हैं तो लहसुन नहीं खाना चाहिए। लहसुन की तासीर गर्म होने के चलते पेट जल्दी ख़राब होने की आशंका बनी रहती है।
Leave a comment