Search KhabarFast

Press ESC to close

आज से दूध-दही और पनीर हुआ मंहगा, जीएसटी की नए दरें लागू

आज से दूध-दही और पनीर हुआ मंहगा, जीएसटी की नए दरें लागू

नई दिल्ली: आज से आम जनता पर महंगाई की मार पड़ने जा रहा है। बता दें कि आज से जरूरत के सामानों के दाम बढ़ जाएंगे। रोजमर्रा की वस्तुएं जैसे दही, लस्सी, चावल, पनीर और अन्य की कीमत बढ़ गई है। दरअसल केंद्र सरकार ने खाने-पीने के इन चीजों पर जीएसटी की दरों में बढ़ोतरी की है। साथ ही पैकेज्ड फूड आइटम होंगे महंगे प्री-पैक फूड आइटम जैसे दूध के पैक प्रोडक्ट- दही, लस्सी, पनीर और छाछ कीमतें बढ़ जाएंगी। मछली और मिंट के रेट में भी इजाफा होगा। सरकार इन प्रोडक्टस पर 5 फीसदी की दर से GST वसूलेगी। पहले ये वस्तुएं GST के दायरे से बाहर थीं।

वहीं अस्पतालों में इलाज के लिए भी अब लोगों को अधिक पैसे चुकाने पड़ेंगे। आईसीयू के बाहर अस्पतालों के ऐसे कमरे, जिनका एक दिन का किराया मरीज के लिए 5000 रुपये से अधिक है, आज से सरकार यहां भी 5 फीसदी की दर से GST वसूलेगी। पहले अस्पतालों के ऐसे कमरों पर GST की दरें नहीं लागू थीं। वहीं एक हजार  रुपये किराया वाले होटल के कमरे पर भी आपको जीएसटीचुकाना पड़ेगा। इन पर अब 12 फीसदी की दर से जीएसटीलगेगा।

इसके अलावा बैंकों में भी आपकी जेब का बोझ बढ़ेगा, क्योंकि चेक बुक जारी किए जाने पर बैंकों की तरफ से ली जाने वाली फीस पर अब 18 फीसदी जीएसटी  वसूली जाएगी। स्टेशनरी के सामान के भी बढ़ेंगे दाम सोलर वॉटर हीटर- जिस हीटर पर पहले जीएसटीकी दरें 5 फीसदी थीं, अब वो दरें बढ़कर 12 फीसदी हो गई हैं। साथ ही एलईडी लाइट्स और लैंप की कीमतें भी बढ़ सकती हैं, क्योंकि सरकार ने इसपर जीएसटीको 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दिया है। ब्लेड, पेपर कैंची, पेंसिल शार्पनर, चम्मच, कांटे वाले चम्मच, स्किमर्स और केक-सर्वर्स आदि पर सरकार ने जीएसटी को बढ़ा दिया है। पहले इनपर 12 फीसदी GST लगता था।

वहीं यात्रियों और सामानों को लेकर आने-जाने पर जीएसटी  दर 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया है। साथ ही  स्प्लिंट्स और अन्य फ्रैक्चर उपकरण, शरीर के कृत्रिम अंग, बॉडी इंप्लाट्स, इंट्रा ओक्यूलर लेंस आदि पर भी जीएसटीकी दरें कम हुई हैं। बता दें कि वस्तु एवं सेवा कर (GST) परिषद की 47वीं बैठक ने सरकार के राजस्व को बढ़ावा देने के लिए नई वस्तुओं पर जीएसटी लगाने की मंजूरी दे दी है। जिसके बाद इन वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने स्कूलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा, दिए अहम निर्देश

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने स्कूलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा, दिए अहम निर्देश

बंद हो सकती है LPG सब्सिडी, इन लोगों को मिल सकता है 7 दिन का नोटिस

केंद्र सरकार ने एलपीजी सब्सिडी को लेकर बड़ा कदम उठाया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अब एलपीजी उपभोक्ताओं के आयकर रिकॉर्ड की जांच तेज कर दी है।

NEET-UG परीक्षा रद्द, पेपर लीक विवाद पर भड़के विपक्षी पार्टी

राजस्थान में पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा फैसला लेते हुए NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। एजेंसी ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast