
नई दिल्ली: जब भी हम कभी बाहर घूमने के लिए निकलने की सोचते है तो उस समय हमारे पास सबसे बड़ी समस्या होती है जेब पर पड़ने वाले खर्च की, जिसकी वजह से हम कई बार अपनी ट्रिप को कैंसिल कर देते है। क्योंकि सबसे ज्यादा खर्च ट्रिप पर रहने और खाने में लगता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे जगहों के बारे में बताने वाले है जहां आप फ्री में खाना और ठहर सकते है।
बता दें कि इस लिस्ट में सबसे उपर नाम उत्ताराखंड का आता है।जहां घूमने के लिए हर कोई जाना चाहता है अगर आप भी जहां जाना लेकिन जेब पर पड़ने वाले असर के कारण नहीं जा रहे है तो जहां आपका बिलकुल फ्री में रहना और खाना हो सकता है। यहां गीता भवन नाम का एक संस्थान है,जहां करीब 1 हजार कमरे है, जो आपको फ्री में खाने और ठहरने की सुविधा प्रदान करवाता है।
इसके अलावा फूलों की घाटी का नाम सभी ने सुना होगा,जहां से मूर्छित पड़े लक्ष्मण जी के लिए हनुमान जी ने संजीवनी बूंटी लाई थी। यहां गोविंद घाट पर एक गुरूद्वारा है,जो यात्रियों को मुफ्त में रहने की अनुमति देता है। अलकनंदा नदी के तट पर स्थित होने के कारण गुरुद्वारे का दृश्य काफी अद्भुत और मनमोहक लगता है। यहां यात्रियों के लिए निशुल्क खाने की सुविधा भी है।
वहीं हिमाचल का चैल, राज्य के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां के गुरुद्वारा साहिब का रखरखाव राज्य सरकार द्वारा किया जाता है और यात्रियों को मुफ्त में आवास और भोजन की सुविधा दी जाती है। अगर आप गुजरात के द्वारका के आस-पास घूमने गए है तो यहां का भाई मोहकम सिंह जी गुरूद्वारा तीर्थयात्रियों को मुफ्त में रहने और खाने की सुविधा प्रदान करता है।
Leave a comment