Search KhabarFast

Press ESC to close

फायरब्रांड़ नेता संगीत सोम को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटा पुलिस प्रशासन

फायरब्रांड़ नेता संगीत सोम को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटा पुलिस प्रशासन

Sangeet Som news: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीजेपी नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। संगीत सोम के सरकारी नंबर पर आज सुबह (5 जनवरी, 2026) को आठ बजे यह धमकी भरा मैसेज बंगाली भाषा में आया है, संगीत सोम ने पुलिस को जानकारी और नंबर की डिटेल दी है। धमकी भरे मैसेज में न्यूज चैनल को भी उड़ाने की बात कही गई है। संगीत सोम इन दिनों आईपीएल फ्रेंचाइजी KKR में बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर शाहरुख खान के खिलाफ बयानबाजी से चर्चा में थे। बीजेपी नेता संगीत सोम ने मेरठ पुलिस को उनके व्हाट्सएप नंबर पर आया बंगाली भाषा का मैसेज और कॉल डिटेल भेजी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. संगीत सोम बीजेपी के तेज तरार्र नेताओं में शुमार हैं जो अक्सर अपने कट्टर बयानों की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। 
 
सोमवार सुबह फोन पर मिली धमकी
 
पुलिस को दी गई शिकायत में संगीत सोम ने अपने स्क्रीन शॉट्स शेयर किए हैं। जिसमें बांग्ला भाषा में उन्हें और न्यूज चैनल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। माना जा रहा है कि यह धमकी उन्हें हाल में बांगलादेशी खिलाड़ी का विरोध करने की वजह से मिली है।धमकी के बाद उनके समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है। 
 
शाहरख खान पर कहा था गद्दार
 
संगीत सोम ने आईपीएल टीम में बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में लेने पर शाहरुख खान को गद्दार कहा था। और मांग की थी कि देश में बांग्लादेशी खिलाड़ी को नहीं खेलने देंगे।हालांकि विरोध के बाद आईपीएल टीम KKR ने बांग्लादेशी क्रिकेटर को बाहर कर दिया है। लेकिन अब संगीत सोम को धमकी के बाद यह मामला फिर चर्चा में आ गया है।  संगीत सोम को धमकी मामले में अभी मेरठ पुलिस की प्रतिक्रिया नहीं मिली है। पुलिस सूत्रों के मुताबी मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP में 11 और बिहार में MLC की 8 सीटों पर होगा चुनाव, जानिए दोनों राज्यों का सियासी समीकरण

उत्तर प्रदेश के 11 और बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा। बता दें की मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होगा और शाम के 4 बजे तक चलेगा। जिसकी तैयारियां चुनाव आयोग ने पूरी कर ली है। बिहार में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव कराया जाएगा।

रेहान वाड्रा की ‘नो आइडिया इज फाइनल’ प्रदर्शनी पर गहराया विवाद, बीकानेर हाउस सोसाइटी ने बताई वजह; जानें क्या है पूरा मामला

Rehan Vadra’s No Idea Is Final exhibition: रेहान वाड्रा की एग्ज़िबिशन 'नो आइडिया इज़ फ़ाइनल' पर विवाद लगातार तूल पकड़ रहा है। इस बीच बीकानेर हाउस मैनेजमेंट सोसाइटी ने गुरुवार को कहा कि डिस्प्ले पर रखी कुछ तस्वीरें उसकी पॉलिसी के हिसाब से नहीं पाई गईं, और उन्हें 'हटाने की रिक्वेस्ट की गई थी।'

Sonia Gandhi Instagram: पहली बार इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, किताब 'Belonging: A Journey of Love' की दिखाई झलक

Sonia Gandhi Instagra: कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी (CPP) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से जुड़ीं। उन्होंने अपने पहले वीडियो के जरिए अपनी आगामी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की पहली झलक साझा की। अपने पहले इंस्टाग्राम पोस्ट में सोनिया गांधी ने इस खास पल को साझा करते हुए लोगों के प्रति आभार जताया और अपनी किताब की कहानी के बारे में बताया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast