Ms Dhoni Retirement: महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास पर बोले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन, जानिए क्या कहा ?

Ms Dhoni Retirement: महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास पर बोले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन, जानिए क्या कहा ?

नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा कि महेन्द्र सिंह धोनी जैसे क्रिकेटर एक युग में एक बार ही आते है. धोनी पर संयास का दबाव नहीं बनाना चाहिए. वह अभी भारतीय क्रिकेट को कुछ और भी दे सकते है. वह एक अदभुत क्रिकेटर है. हर कोई महेन्द्र सिंह धोनी को खेलते हुए देखना चाहता. अभी महेन्द्र सिंह धोनी में क्रिकेट बाकी है.

बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने वर्ल्ड कप के सेमाफाइनल में टीम के हारने के बाद से वापसी नहीं की है. जिसके बाद धोनी के संयास की खबर बहुत तेजी से फैलनी शुरू हो गई है. हालांकि, महेन्द्र सिंह धोनी ने अब तक क्रिकेट को अलविदा नहीं कहा है. महेन्द्र सिंह धोनी की टीम में वापसी को लेकर पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव र सुनील गावस्कर ने भी अपनी राय दी थी.

कपिल देव ने कहा था कि धोनी ने क्रिकेट से लंबा ब्रेक लिया है. अब धोनी के लिए वापसी करना मुश्किल होगा. कोरोना वायरस का कहर भी धोनी की टीम में वापसी को कम कर रहा है क्योंकि, IPL में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद धोनी की टीम में वापसी का रास्ता खुल जाता लेकिन, कोरोना वायरस के चलते लगभग IPL होने की संभावना भी समाप्त हो गई है. इतना ही नहीं, IPL और दुनियाभर में खेली जा रही क्रिकेट सीरीज भी रद्द हो गई है.

 

Leave a comment