Search KhabarFast

Press ESC to close

बॉन्डी बीच पर हुए हमले में बाल-बाल बचे पूर्व क्रिकेटर! एशेज टेस्ट में कमेंट्री के लिए गए हैं ऑस्ट्रेलिया

बॉन्डी बीच पर हुए हमले में बाल-बाल बचे पूर्व क्रिकेटर! एशेज टेस्ट में कमेंट्री के लिए गए हैं ऑस्ट्रेलिया

Firing In Australia: ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हुए हमले ने पूरी दुनिया को झकझोंर दिया है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन भी ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के बॉन्डी बीच पर एक रेस्त्रां में फंस गए थे। हालांकि, वॉन वहां से सुरक्षित निकल गए थे।

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर वॉन ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि वह भी बॉन्डी बीच पर एक रेस्त्रां में फंस गए थे, लेकिन अब सुरक्षित घर पहुंच गए हैं। वॉन ने एक्स पर लिखा कि बॉन्डी के एक रेस्टोरेंट में बंद हो जाना बहुत डरावना था। अब सुरक्षित घर पहुंच गया हूं। लेकिन आपातकालीन सेवाओं और आतंकवादी का सामना करने वाले व्यक्ति का बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि हमले में प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं है।

बॉन्डी बीच पर हुई गोलीबारी

बता दें कि बॉन्डी बीच पर दो हथियारबंद लोगों ने सामूहिक गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। कई राउंड गोलियां चलने के बाद बीच पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी में शूटर सहित 12लोग मारे गए हैं। जानकारी के मुताबिक यहूदी त्योहार हनुक्का मनाने के लिए सैकड़ों लोग बॉन्डी बीच गए थे। इसी दौरान हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दीं।

एशेज सीरीज में कर रहे हैं कमेंट्री

बता दें कि इस वक्त ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज टेस्ट खेला जा रहा है। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0से आगे है। टेस्ट सीरीज में कमेंट्री के लिए माइवक वॉन ऑस्ट्रेलिया गए हुए हैं। माइवल वॉन इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज हैं। फिलहाल वह क्रिकेट एक्सपर्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इंग्लैंड की हार पर उन्होंने टीम की आलोचना भी की है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

"विमान में बम है",फुकेत से आई फ्लाइट के टॉयलेट के शीशे पर लिखा, कोलकाता एयरपोर्ट पर हड़कंप

Kolkata Airport: कोलकाता एयरपोर्ट पर एक बार फिर से बम की अफवाह की बात सामने आई हैं। बता दें की फुकेत से आई फ्लाइट के टॉयलेट के शीशे पर लिखा मिला "विमान में बम है।" उसके बाद पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। यात्रियों में अफरा- तफरी का माहौल हो गया।

बारामूला में गरजे फारुक अब्दुल्ला, बोले- आर्टिकल 370 के लिए लड़ते रहेंगे, एक दिन वापस मिलेगा विशेष दर्जा

Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर अनुच्छेद 370 को लेकर बड़ा बयान दिया है। शनिवार को बारामूला में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए लड़ाई जारी रखेंगे और उन्हें भरोसा है कि एक दिन जम्मू-कश्मीर को अपना विशेष दर्जा वापस मिल जाएगा।

Aaj Ka Mausam 25 October: बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन...देश के 15 राज्यों के लिए बनेगा आफत, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

25 October Weather Update: इस समय पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर बना अवदाब पिछले घंटों में दक्षिण-पूर्व दिशा में धीमी गति से आगे बढ़ा है। जिसका असर भारत के दक्षिणी हिस्से में देखने को मिल रहा है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) उत्तर-पश्चिम इलाके के लिए अलर्ट जारी जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast