Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली के राजौरी के एक रेस्टोरेंट में लगी आग, इलाके में मची अफरातफरी

दिल्ली के राजौरी के एक रेस्टोरेंट में लगी आग, इलाके में मची अफरातफरी

Fire In Rajouri Garden: दिल्ली के राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के सामने जंगल जंबोरी रेस्टोरेंट में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग रेस्टोरेंट की पहली मंजिल पर लगी है। वहीं, सूचना मिलते ही दमकल की दस गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए हैं। फिलहाल आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल अधिकारी ने बताया कि दोपहर दो बजे आग लगने की जानकारी मिली थी।        

हालांकि, आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। आग लगने के बाद रेस्टोरेंट में मौजूद लोग जान बचाने के लिए कूदने लगे। कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट के पास की घरों पर कूदकर जान बचाई।  इस दौरान का वीडियो सामने आ रहा है। इसमें लोग एक-दूसरे की सहायता करते नजर आ रहे हैं। आग की वजह से आसपास के दुकानों को भी नुकसान हुआ है। आग लगने के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। 

आग पर काबू पाने में जुटे 60 दमकल कर्मी      

वहीं, दमकल अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को राजौरी गार्डन के एक रेस्टोरेंट में आग लगने की जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि 60 दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। आग बुझाने का काम तेजी से चल रहा है। फिलहाल किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।

रविवार को भी लगी थी आग             

उल्लेखनीय है कि इससे पहले, कल रविवार यानी 8 दिसंबर को नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत भोरगढ़ में आग लगने की घटना सामने आई थी। इसमें गैस सिलिंडर में रिसाव से आग तेजी से फैल गई और इसमें तीन बच्चे समेत छह लोग झुलस गए थे। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में प्राथमिकी जानकारी गैस सिलिंडर फटने की सामने आई थी लेकिन, बाद में पता चला कि सिलिंडर में रिसाव होने के कारण आग लगी।               
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में दवा खरीद घोटाले की जांच तेज, दो अधिकारी निलंबित; श्रमिकों के लिए नई स्वास्थ्य योजना मंजूर

दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य विभाग की केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) के माध्यम से दवाओं, शल्य चिकित्सा सामग्री और चिकित्सा उपकरणों की खरीद में कथित वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 17ए के तहत कार्रवाई शुरू की है।

'लोगों की आस्था पर चोट...', उज्जैन लैंड स्कैम पर पवन खेड़ा का बयान; CM मोहन यादव पर साधा निशाना

Pawan Khera on Ujjain Land Scam: कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने बुधवार को उज्जैन में कथित ज़मीन घोटाले को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उज्जैन मास्टर प्लान 2035 वाले इलाके में मुख्यमंत्री के परिवार द्वारा ज़मीन खरीदने में हितों का टकराव है।

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ के बीच असम सरकार सर्तक, CM हिमंत ने जारी किए निर्देश

Assam government: देशभर में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। कई राज्यों में भारी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन कुछ राज्यों में बाढ़ से पैदा हो रही है। हाल ही के दिनों में अरुणाचल प्रदेश के निचले सुबनसिरी ज़िले में हुई भारी बारिश से अचानक बाढ़ आई। जिसका असर असम के कई ज़िलों पर भी पड़ सकता है। ऐसे में असम सरकार इस स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast