Search KhabarFast

Press ESC to close

ओमप्रकाश राजभर के बयान से सियासी सरगर्मी तेज, AIMIM जॉइन करेंगे आजम खान?

ओमप्रकाश राजभर के बयान से सियासी सरगर्मी तेज, AIMIM जॉइन करेंगे आजम खान?

UP Politics: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी पारा चढ़ने लगा है। समाजवादी पार्टी में अंदरूनी हलचल और सहयोगी दलों के बयानों ने सियासत को और गरमा दिया है। हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की, जिसके बाद से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस मुलाकात के बाद अब सुभासपा प्रमुख और योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अखिलेश यादव और आजम खान दोनों पर निशाना साधा है।

क्या बोले ओमप्रकाश राजभर?

ओमप्रकाश राजभर ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, "अखिलेश जी, कैसी रही आज़म चचा से मुलाक़ात? सुना है चचा साइकिल छोड़ पतंग उड़ाने की तैयारी में हैं।"उनका इशारा साफ तौर पर इस बात की तरफ था कि आजम खान अब समाजवादी पार्टी छोड़कर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM में शामिल हो सकते हैं। AIMIM का चुनाव निशान पतंग है, इसलिए राजभर ने 'पतंग उड़ाने' वाला तंज कसा।राजभर ने आगे दावा करते हुए लिखा, "सुने ये भी है कि आपके ख़याली गृहमंत्री ने आपसे सीधे सीधे कह दिया कि अगर पार्टी में रोकना है तो उन्हें गृह नहीं, सीएम की कुर्सी चाहिए। यूपी के मुसलमानों ने सैफई वालों को कई बार मुख्यमंत्री बना दिया... थोड़ा बलिदानी आपको बनने की नसीहत मिलने लगी है।"उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे कहा, "रामपुर से हमारे विश्वस्त सूत्र बता रहे हैं कि ख़ान चचा से आपकी बात बन नहीं पाई! सेटिंग नहीं बैठ पाई।

Also read: UP News: CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की शिकायतें, अधिकारियों को दिए समाधान देने के कड़े निर्देश

यूपी चुनाव से पहले मुस्लिम वोट बैंक को लेकर घमासान और तेज

ओवैसी ने रामपुर में आपका काम लगा दिया। सुनिए महाराज, वैसे भी आपकी सरकार आने नहीं जा रही इसलिए दिल पर पत्थर रखकर घोषणा कर दीजिए कि सपा की सरकार बनने पर किसी मुस्लिम को मुख्यमंत्री बनाएंगे।"सियासी मायनेओमप्रकाश राजभर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सपा आजम खान को मनाने में जुटी है। आजम खान सपा के सबसे बड़े मुस्लिम चेहरों में से एक हैं और रामपुर समेत पश्चिमी यूपी में उनका खासा प्रभाव है।राजभर के इस पोस्ट के बाद सपा खेमे में खलबली मच गई है। हालांकि समाजवादी पार्टी की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि यूपी चुनाव से पहले मुस्लिम वोट बैंक को लेकर घमासान और तेज होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में भूजल इस्तेमाल करने वालों को बड़ी राहत, लेट फीस में छूट की बढ़ी तारीख

Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य में भूजल संसाधनों के संरक्षण, विनियमन और बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'हरियाणा जल संसाधन (संरक्षण, विनियमन और प्रबंधन) प्राधिकरण' (HWRA) ने जनहित में एक बड़ा फैसला लिया है। प्राधिकरण द्वारा उद्योगों, बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर) और खनन परियोजनाओं के लिए भूजल निष्कर्षण के नियमितीकरण को सुगम बनाने हेतु विलंब शुल्क (लेट फीस) में 30 नवंबर, 2026 तक विशेष छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

Haryana News: वीटा मिल्क बूथों के आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे गए आवेदन, युवाओं और महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

Haryana News: हरियाणा सरकार प्रदेश के नागरिकों को स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने तथा दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में 'द हिसार-जींद को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड' (वीटा) द्वारा हिसार ज़िले में विभिन्न निर्धारित स्थानों पर वीटा मिल्क बूथों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast