EID-UL-FITR 2023: इन खास पकवानों के साथ मनाया जाता है मीठी ईद का त्योहार

EID-UL-FITR 2023: इन खास पकवानों के साथ मनाया जाता है मीठी ईद का त्योहार

नई दिल्ली: भारत में ईद का त्योहार बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। इसे मीठी ईद भी कहा जाता है। बता दें कि रमजान के पाक महीने में रोजे रखे जाते है। वहीं रोजे का अंत ईद के साथ होता है। इस दिन लोग सुबह मस्जिदों में जाकर नमाज अदा करते है और एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई देते है।

ईद के दिन खान-पान का विशेष ध्यान रखा जाता है। साथ ही गरीब लोगों को दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान किया जाए तो अल्लाह की खास महरबानी होती है। वहीं ईद के दिन कुछ खास पकवाने भी बनाए जाता है।

इन पकवानों से मनाई जाती है ईद

शीर खुरमा

शीर खुरमा एक स्वादिष्ट दूध से बनी डिश है। जिसे सेंवई, दूध, खजूर और मेवों से बनाया जाता है। सेंवई की रेसिपी में आपको कई वैराइटी मिल जाएंगी लेकिन शीर खुरमा को खासतौर पर ईद पर बनाया जाता है।

शाही टुकड़ा

शाही टुकडा ब्रेड के फ्राई हुए छोटे टुकड़ों से बना होता है, जिसे कंडेंस्ड मिल्क में डिप कर इलायची, सूखे मेवे डाल कर बनाया जाता है। इसे आप ईद डिनर में मीठे के रूप में बना सकते हैं।

किमामी सेवइयां

शीर खुरमा की तरह एक और मीठी डिश है किमामी सेवइयां। सेंवई के साथ दूध, खोया, चीनी, मखाना, बादाम, काजू, नारियल और किशमिश भी मिलाया जाता है। तब बनती है मजेदार किमामी सेवइयां।

फ़िरनी

पिसे चावलों के साथ बनाई जाने वाली फिरनी अपने आप में अलग है। इसका जायका कभी नहीं भूलेंगे। इसे सूखे मेवे, चीनी, दूध और केसर के साथ बनाया जाता है. इसको भी खास ईद के त्योहार पर बनाया जाता है।

Leave a comment