
Zakir Hussain Death: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का 73साल की उम्र में निधन हो गया। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में बीते दो हफ्तों में अस्पताल में भर्ता थे। उन्हें ह्रदय संबंधी समस्याओं की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की पुष्टि उनके परिवालों ने की।
जाकिर हुसैन के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की। उन्होंने कहा कि दुनिया के उत्कृष्ट संगीतकारों में से एक जाकिर हुसैन का 73वर्ष की आयु में ह्रदय संबंधी समस्याओं की वजह से निधन हो गया। वह अपने पीछे एक अभूतपूर्व विरासत छोड़ गए हैं। जाकिर हुसैन के परिवार में उनकी पत्नी एंटोनिया मिनेकोला, उनकी दो बेटियां अनीसा कुरैशी और इसाबेला कुरैशी, उनके भाई तौफीक और फजल कुरैशीऔर उनकी बहन खुर्शीद है।
पांच बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके है जाकिर हुसैन
आपको बता दें कि जाकिर हुसैन को महान तबला वादक में से एक माना जाता था। उन्हें 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही जाकिर हुसैन पांच बार ग्रैमी अवॉर्ड भी जीत चुके है। उनका जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता महान तबला वादक उस्ताद अल्लाह रक्खा कुरैशी थे। मां का नाम बीवी बेगम था।
Leave a comment