मशहूर फिल्म निर्देशक कुमार साहनी का निधन, 83 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मशहूर फिल्म निर्देशक कुमार साहनी का निधन, 83 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Kumar Sahani Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म डायरेक्टर कुमार साहनी का निधन हो गया है। शनिवार यानी कल रात को कोलकाता के एक अस्पताल में उन्होंने अंतीम सांस ली। इस दुखद खबर की जानकारी साहनी की करीबी दोस्त और अभिनेत्री मीता वशिष्ठ ने जानकारी दी है। कुमार साहनी की उम्र 83 साल थी।  

वार वार वारी', “ख्याल गाथा” और “कस्बा” में निर्देशक के साथ काम कर चुकींने बताया,' कल रात करीब 11 बजे कोलकाता के अस्पताल में उम्र से जुड़े हेल्थ इश्यूज के कारण उनका निधन हो गया। वो बीमार थे और उनकी हेल्थ भी बिगड़ रही थी। ये एक बहुत बड़ी व्यक्तिगत क्षति है।' एक्ट्रेस ने कहा, 'हम उनके परिवार के संपर्क में थे। कुमार और मैं खूब बातें करते थे और मुझे पता था कि वो बीमार हैं और अस्पताल जाते रहते हैं।''

इन फिल्मों में किया निर्देशन

कुमार साहनी के निधन की खबर के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। आपको बता दें, फिल्म डायरेक्टर कुमार साहनी ने 'माया दर्पण', 'चार अध्याय' और 'कस्बा'जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया था। कुमार साहनी का जन्म साल 1940 में अविभाजित भारत में सिंध के लरकाना में हुआ था। उसके बाद जब साल 1947 में भारत-पाकिस्तान बंटवारा होने के बाद सहानी का पूरा परिवार मुंबई आ गया था। बता दें, कुमार साहनी के परिवार में दो बेटियां और उनकी पत्नी हैं। मणि कौल के साथ साहनी ने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान से पढ़ाई की थी।

कुमार साहनी की फिल्म को मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड

साल 1972 में साहनी ने हिंदी लेखक निर्मल वर्मा की शॉर्ट स्टोरी पर आधारित फिल्म 'माया दर्पण'  के जरिए इंडस्ट्री में कदम रखा था। ये फिल्म सामंती भारत में एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें फिल्म में महिला अपने पिता और प्रेमी के सम्मान की रक्षा करते हुए नजर आती है। बता दें, इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था।

 

Leave a comment