शाहरुख खान को धमकी देने वाला फैजान खान गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी

शाहरुख खान को धमकी देने वाला फैजान खान गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी

Shahrukh Khan Latest News: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को बीते दिनों जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद मुबंई पुलिस जांच में जुट गई थी। अब इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर से फैजान खान नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब फैजल खान से पूछताछ कर रही है। हालांकि, आज ही पुलिस फैजान खान को कोर्ट में पेश करेगी। गौरतलब है कि बीते दिनों सलमान खान को भी कॉल करके धमकी दी गई थी। इस मामले में भी पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

घर से हुई गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को मुबंई पुलिस ने रायपुर से फैजान खान को उसके घर से गिरफ्तार किया। आज ही पुलिस 11 बजे उसे कोर्ट में पेश करके रिमांड मांगेगी। बता दें, फैजान खान ने कहा था कि वो 14 नवंबर को बांद्रा पुलिस के सामने पूछताछ के लिए पेश हो जाएगा। हालांकि, उसके परिचितों ने बताया कि उसे पिछले कई दिनों से कई धमकियां मिल रही थीं। इसलिए पुलिस कमिश्नर को लिखा था कि वो सुरक्षा कारणों से फिजिकल रुप से पूछताछ का हिस्सा नहीं बन पाएगा। जिसके बाद CSP अजय सिंह की अगुवाई वाली टीम ने मंगलवार को फैजान खान को उसके रायपुर स्थित घर से गिरफ्तार किया है।

जान से मारने कि मिली थी धमकी

बता दें, 5 नवंबर को बांद्रा पुलिस को कॉल करके शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। कॉल करने वाले ने कहा था,”शाहरुख खान मन्नत बस स्टैंड वाला है ना... अगर उसने 50 लाख रुपये नहीं दिए, तो उसे मार डालूंगा।“जब पुलिस ने कॉल करने वालों से उसकी पहचान पूछी तो जवाब मिला,“ये मैटर नहीं करता है कि मैं कौन हूं... अगर लिखना है तो मेरा नाम हिन्दुस्तानी लिखो।“बता दें, कॉल करने वाले ने विश्नोईयों को अपना भाई बताया था।

Leave a comment