Search KhabarFast

Press ESC to close

ससुराल में पत्नी को नहीं मिला हिस्सा, दामाद ने सास की गोली मारकर कर दी हत्या, हुआ फरार

ससुराल में पत्नी को नहीं मिला हिस्सा, दामाद ने सास की गोली मारकर कर दी हत्या, हुआ फरार

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।जहां लड़की को अपने मायके में हिस्सा नहीं मिला। जिसके बाद नाराज दामाद ने अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू की, शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक महिला की बेटी ने  पुलिस को 2 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है जिसमें से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी दामाद को ढूंढ रही है।

दरअसल मामला है मुरादाबाद जनपद के थाना मझोला क्षेत्र के जयंतीपुर चौकी क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिलनवाज की शादी मृतका रुखसाना की बेटी से हुई थी। देर शाम दिलनवाज अपने दोस्त के साथ अपनी ससुराल आया था, जहां पर दोनों शराब पी, नशे की हालत में किसी बात को लेकर महिला से कहासुनी हो गई जिस पर गुस्सा होकर दिलनवाज ने महिला को गोली मार दी और अपने दोस्त के साथ फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी दिलनवाज के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।

 

 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: पेड़ों से जुड़े अपराधों पर सख्ती, दिल्ली सरकार ने धारा 33 के तहत जारी की व्यापक एसओपी

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने पेड़ों से जुड़े अपराधों से निपटने के लिए व्यापक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) अधिसूचित कर दी है। मुख्यमंत्री ने इस पहल को दिल्ली की हरियाली की रक्षा और पेड़ संरक्षण कानूनों के सख्त प्रवर्तन की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

भारत-दक्षिण कोरिया में हुए कई अहम समझौते, 50 अरब डॉलर का कारोबार करने का लक्ष्य

India-South Korea Agreements: पीएम मोदी और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग के बीच बैठक में कई अहम समझौते हुए हैं। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने साझा बयान भी जारी किया। दोनों देशों बीच व्यापार, संस्कृति और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

Aaj Ka Mausam: पारा 45 डिग्री के पार! लू के थपेड़ों से झुलसेंगे दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्य, अगले 5 दिनों तक बरसेगी आग

IMD Heatwave Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 से 5 दिनों तक कई राज्यों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जहां तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें