NCRB: भारत से हर दिन गायब होती हैं 345 लड़कियां, ये राज्य टॉप पर, आखिर किसकी बन रहीं शिकार

NCRB: भारत से हर दिन गायब होती हैं 345 लड़कियां, ये राज्य टॉप पर, आखिर किसकी बन रहीं शिकार

Girl Missing In India Per Day: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की तस्वीर सामने आई। मृतक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ आरोपी ने इस कदर की हैवानियत की थी कि लोग सड़कों पर उतर आए। फिर धीरे-धीरे ये प्रदर्शन प्रदेश से निकल कर भारत के हर हिस्सों में पहुंच गया। इसके बाद बीते कुछ दिनों में भारत के कई हिस्सों में महिलाओं के प्रति हिंसा की खबरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया में समाज, सरकार और व्यवस्था के खिलाफ लोगों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। लेकिन शायद महिला के खिलाफ हिंसा को लोग भूल भी उतनी ही जल्दी जाते हैं। इसीलिए सरकार भी इस के प्रति अधिक ध्यान नहीं देती है। पिछले चंद दिनों में कुछ घटनाओं ने लोगों को विचलित कर दिया है। लेकिन जब हम NCRB के डेटा को देखते हैं, तो चिंताओं की लकीरें कई गुना अधिक दिखने लगती है।

NCRB का डेटा डरावना

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के आकंड़े काफी डरवाने हैं। NCRBके अनुसार, साल 2022 में भारत में रोजना 345 लड़कियां गायब होती थीं। इनमें 170 लड़कियां किडनैप होती हैं, 172 लड़कियां लापता होती हैं और लगभग 3 लड़कियों की तस्करी कर दी जाती हैं। इन लड़कियों में कुछ का ही पता चल पाता है। अधिकत्तर लड़कियां कभी भी नहीं मिलत पाती हैं।  

साल 2023 में संसद के पटल पर केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा भारत से गायब हो रहीं लड़कियों का आकंड़ा पेश किया गया, जिसे सुन कर सब चौंका गए। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में 2019 से 2021 के बीच में कुल 13.13 लाख से अधिक लड़कियां गायब हो गईं। ये तमाम आंकड़ें सरकार ने NCRBके द्वारा जुटाए थे। रिपोर्ट के अनुसार, गायब हुई महिलाओं और लड़कियों में 18 साल से अधिक उम्र की 10,61,648 महिलाएं और 18 साल से कम उम्र की 2,51,430 लड़कियां शामिल हैं।

इन राज्यों से सबसे अधिक लड़कियां हुईं गायब

अगर हम राज्यवर बात करें, तो सबसे अधिक महिलाएं और लड़कियां मध्य प्रदेश से गायब हुई हैं। साल 2019 से 2021 के बीच में 1,60,180 महिलाएं और 38,234 लड़कियां गायब हो गईं थीं। वहीं, पश्चिम बंगाल इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। बंगाल से 1,56,905 महिलाएं और 36,606 लड़कियां लापता हो गईं थीं। जबकि, तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। यहां से 2019 से 2021 के बीच 1,78,400 महिलाएं और 13,033 लड़कियां लापता हो गईं थीं।

हालांकि, इन गायब हुई महिलाओं में से चंद का ही पता लग पाया। तो सवाल ये है कि बांकी की लड़कियां आखिर गईं कहां? NCRBके अनुसार, साल 2022 में देश में कुल 2250 मानव तस्करी के मामले दर्ज हुए थे। इन मामलों में पीड़ितों की संख्या 6,036 थी। इनमें लड़कियों की संख्या 1,059 थी। वहीं, 2022 में ही 62,099 लड़कियों के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। साल 2022 में ही 62,946 लड़कियों के गायब होने का मामला सामने आया था। इन गायब हुई लड़कियों में से अधिकत्तर का पता आजतक नहीं चल पाया है।

Leave a comment