Search KhabarFast

Press ESC to close

7-सीटर MPV सेगमेंट में अर्टिगा का जलवा, अकेले 46% मार्केट पर कब्जा

7-सीटर MPV सेगमेंट में अर्टिगा का जलवा, अकेले 46% मार्केट पर कब्जा

Best Selling MUVs India: भारत में 7-सीटर कारों की मांग लगातार बनी हुई है। इस सेगमेंट में SUV के साथ-साथ MPV भी काफी पसंद की जाती हैं। खासकर बड़े परिवारों के लिए MPV को ज्यादा आरामदायक और उपयोगी माना जाता है। इसी सेगमेंट में Maruti Suzuki Ertiga का कई सालों से दबदबा कायम है। जुलाई 2026 के बिक्री आंकड़े बताते हैं कि अर्टिगा अपने सेगमेंट की बाकी गाड़ियों से काफी आगे है।

जुलाई में बिकी 21,606 अर्टिगा

जुलाई 2026 में मारुति सुजुकी ने अर्टिगा की 21,606 यूनिट्स बेचीं। जुलाई 2025 में कंपनी ने इसकी 16,604 यूनिट्स बेची थीं। यानी एक साल में अर्टिगा की बिक्री करीब 30.1 फीसदी बढ़ी है। अर्टिगा का 7-सीटर MPV सेगमेंट में करीब 46 फीसदी मार्केट शेयर है। इसकी लोकप्रियता के पीछे किफायती कीमत, अच्छा माइलेज, बड़ा केबिन, आरामदायक सफर और कम मेंटेनेंस जैसे कारण हैं।

Innova दूसरे नंबर पर

बिक्री के मामले में Toyota Innova Hycross और Innova Crysta दूसरे नंबर पर हैं। टोयोटा दोनों मॉडल की बिक्री को एक साथ गिनती है। जुलाई 2026 में इनकी कुल 9,976 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल जुलाई में 9,119 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इनोवा का सेगमेंट शेयर करीब 21.3 फीसदी है। वहीं Kia Carens और Carens Clavis 5,352 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर रहे। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इनकी बिक्री में 29.6 फीसदी की गिरावट आई है। इसके बावजूद इनका मार्केट शेयर 11.4 फीसदी है।

Ertiga के ही प्रीमियम और रिबैज्ड मॉडल

Maruti Suzuki XL6 जुलाई में 3,791 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथे नंबर पर रही। इसका सेगमेंट शेयर 8.1 फीसदी है। XL6 को अर्टिगा का प्रीमियम वर्जन माना जाता है और इसे Nexa डीलरशिप के जरिए बेचा जाता है। पांचवें नंबर पर Toyota Rumion रही। जुलाई में इसकी 2,632 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने सिर्फ 576 यूनिट्स बिकी थीं। Rumion भी अर्टिगा पर आधारित रिबैज्ड मॉडल है। इसके अलावा Renault Triber की 1,762, Nissan Gravite की 1,386, Maruti Invicto की 262, Kia Carnival की 91 और Toyota Vellfire की 72 यूनिट्स जुलाई 2026 में बिकीं। इन आंकड़ों से साफ है कि 7-सीटर MPV बाजार में अर्टिगा की पकड़ अभी भी बेहद मजबूत है।

Also read: मार्केट में आने से पहले दिखी Pixel 11 Pro Fold की झलक, गूगल ने बताई इसकी लॉन्च डेट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

फीचर्स, माइलेज और इंजन तीनों में शानदार, 5 लाख की ये यूज्ड कारें बन सकती हैं गेम चेंजर; यहां देखें पूरी लिस्ट

Second-Hand Cars: आजकल कारों को शौक किसे नहीं हैं। हर कोई अपने घर के आंगन में चमचमाती गाड़ी खड़ी देखना चाहता हैं। एक ऐसी गाड़ी जिसका लुक शानदार हो, जो आपके परिवार के लिए एकदम फिट हो और सबसे बड़ी बात आपके बजट में हो। लेकिन बढ़ती मंहगाई लोगों के इस सपने को मार रही है।

WhatsApp पर अब सीधे भरें बिजली, गैस और FASTag के बिल, ऐसे करें पेमेंट

WhatsApp ने भारत में यूजर्स के लिए बिल पेमेंट की सुविधा शुरू कर दी है। अब लोगों को बिजली, गैस, पानी या दूसरे बिल जमा करने के लिए अलग-अलग पेमेंट ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स WhatsApp के अंदर ही कई तरह के यूटिलिटी और फाइनेंशियल बिल का भुगतान कर सकेंगे।

Skoda Octavia RS कार फिर हुई लॉन्च, कीमत 56.69 लाख रुपये; सिर्फ 50 यूनिट होंगी बिक्री

स्कोडा ने भारत में अपनी पॉपुलर परफॉर्मेंस सेडान Octavia RS की दूसरी खेप लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 56.69 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी इस बार कार की सिर्फ 50 यूनिट ही बिक्री के लिए उपलब्ध करा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast