मनोरंजन

'बिग बॉस' 19 में फिर एक बार हिलने वाला है सिस्टम, इस कंटेस्टेंट की एंट्री की खबरों से मचा सोशल मीडिया पर बवाल

'बिग बॉस' 19 में फिर एक बार हिलने वाला है सिस्टम, इस कंटेस्टेंट की एंट्री की खबरों से मचा सोशल मीडिया पर बवाल

Bigg Boss 19Contestant List: बिग बॉस के फैंस के लिए एक शानदार खबर है। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 19वां सीजन जल्द ही दर्शकों के सामने होगा। हर बार की तरह, इस बार भी प्रशंसक नए सीजन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फैंस के उत्साह को देखते हुए शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर आए दिन नई-नई अफवाहें और खबरें सोशल मीडिया पर दिख रही हैं। हर चर्चित हस्ती का नाम शो से जोड़ा जा रहा है, लेकिन इस बीच एक ऐसे कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है, जिसने सुर्खियों का बाज़ार गर्म कर दिया है। आखिर कौन है यह रहस्यमयी शख्स? आइए, जानते हैं। ...

क्या नियमों के खिलाफ हो रहा शाहरुख खान के ‘मन्नत' का रिनोवेशन? जांच के लिए पहुंचे अधिकारी

क्या नियमों के खिलाफ हो रहा शाहरुख खान के ‘मन्नत' का रिनोवेशन? जांच के लिए पहुंचे अधिकारी

Shah Rukh Khan Mannat: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का आलीशान बंगला ‘मन्नत’ इन दिनों चर्चा में है। मुंबई के बांद्रा में स्थित इस मशहूर घर में चल रहे मरम्मत के काम पर सवाल उठे हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को शिकायत मिली है कि मन्नत में रिनोवेशन का काम नियमों का उल्लंघन करते हुए किया जा रहा है। इस शिकायत के बाद बीएमसी और वन विभाग की टीम ने शाहरुख के बंगले का दौरा किया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। ...

International Yoga Day पर इस सिलेब्रीटी जोड़े को मिला 'फिट इंडिया कपल' का खिताब, फैंस के साथ शेयर की खुशियां

International Yoga Day पर इस सिलेब्रीटी जोड़े को मिला 'फिट इंडिया कपल' का खिताब, फैंस के साथ शेयर की खुशियां

Rakul Preet Singh Got Award: 21 जून 2025 को जब पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उत्साह में मना रहा है, तब भारत में केंद्र सरकार ने भी 'फिट इंडिया मूवमेंट' के तहत एक शानदार योग दिवस आयोजन किया। इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और उनके पति जैकी भगनानी को 'फिट इंडिया कपल' अवॉर्ड से नवाजा गया। इस सम्मान ने जोड़ी की फिटनेस के प्रति समर्पण को रेखांकित किया। अवॉर्ड मिलने के बाद इस स्टार कपल ने अपनी खुशी और उत्साह फैंस के साथ साझा किया। रकुल और जैकी ने योग को अपनी जिंदगी का हिस्सा बताते हुए सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। ...

पहली बार रियल लाइफ के किरदार को निभाएंगे सलमान,गलवान घाटी वॉर ड्रामा पर बेस्ड होगी फिल्म; ये एक्ट्रेस निभाएंगी लीड रोल!

पहली बार रियल लाइफ के किरदार को निभाएंगे सलमान,गलवान घाटी वॉर ड्रामा पर बेस्ड होगी फिल्म; ये एक्ट्रेस निभाएंगी लीड रोल!

Salman Khan New Film: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का समय हाल में कुछ खास नहीं रहा है। उनकी पिछली कुछ फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता नहीं मिली, और दर्शकों ने उनके फिल्म चयन पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि, सलमान ने हार नहीं मानी और अब वह एक नई देशभक्ति से प्रेरित वॉर ड्रामा फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। कथित तौर पर यह फिल्म 2020में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई लड़ाई पर आधारित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस को भी फाइनल कर लिया गया है। ...

'देश छोड़ो, इन्होंने दुनिया को ठगा है...' हर्ष के शो में तारे जमीं पर कास्ट संग आमिर आए तो हो गए रोस्ट

'देश छोड़ो, इन्होंने दुनिया को ठगा है...' हर्ष के शो में तारे जमीं पर कास्ट संग आमिर आए तो हो गए रोस्ट

Harsh Gujral Roasted Amir Khan: स्टैंडअप कॉमेडी का आजकल युवाओं में अलग ही क्रेज है। जाकिर खान से लेकर समय रैना तककई सितारें सालों से दर्शकों को अपने मजेदार चुटकुलों से एंटरटेन करते आ रहे है। इन कॉमेडी की दुनिया के सितारों में एक नाम स्टैंडअप कॉमेडीयन हर्ष गुजराल का भी रहा है, जो हाल ही में अपने एक शो की वजह से सुरर्खियों में बने हुए है। दरअसल, उन्होंने हाल ही में एक इवेंट में धमाकेदार अंदाज में आमिर खान और तारे जमीं पर की स्टार कास्ट को रोस्ट कर सबको हंसी के ठहाकों में डुबो दिया। हर्ष ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस इवेंट का वीडियो डाला, जिसमें वो स्टेज पर पूरी मस्ती के मूड में नजर आए। उन्होंने साफ-साफ कहा, "मैं यहां कॉमेडीयन बनकर नहीं, तारे जमीं पर का सुपरफैन बनकर आया हूँ।" लेकिन फिर भी हर्ष ने मौका नहीं छोड़ा और आमिर खान को उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर तीखे तंज कसकर सबको लोटपोट कर दिया। हर्ष का ये रोस्ट इतना मजेदार था कि दर्शक हंसते-हंसते पेट पकड़ने लगे। वीडियो में उनका कॉन्फिडेंस और पंचलाइन्स का जादू देखते ही बनता है। अगर आपने अभी तक ये वीडियो नहीं देखा, तो हर्ष के यूट्यूब चैनल पर जाकर इस हंसी के डोज का मजा जरूर लीजिए। ...

कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला, कर्नाटक में रिलीज का रास्ता हुआ साफ?

कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला, कर्नाटक में रिलीज का रास्ता हुआ साफ?

Kamal Hassan Thug Life: अभिनेता से नेता बने कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ को कर्नाटक में रिलीज होने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस नए फैसले ने कमल हसन को राहत की सांस दी। दरअसल, यह मामला तब शुरू हुआ जब कमल हासन ने चेन्नई में एक कार्यक्रम में कन्नड़ भाषा के बारे में टिप्पणी की, जिसे कन्नड़ समर्थक समूहों ने ‘तमिल से जन्म लेने’ वाला बयान मानकर आपत्ति जताई। इसके बाद कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (KFCC) सहित कुछ संगठनों ने ‘ठग लाइफ’ की 5 जून की रिलीज को रोकने की धमकी दी। कमल हासन ने माफी मांगने से इनकार किया और कहा कि वे कन्नड़ भाषा का सम्मान करते हैं। ...

'सितारे जमीन पर' चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानें क्या है फिल्म का पीएम मोदी से कनेक्शन?

'सितारे जमीन पर' चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानें क्या है फिल्म का पीएम मोदी से कनेक्शन?

Aamir Khan Sitaare Zameen Par: आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सितारे जमीन पर' रिलीज के लिए तैयार है। लेकिन सेंसर बोर्ड के साथ समझौते के बाद, फिल्म में कुछ बदलाव किए गए हैं और इसे यूए 13+ का सर्टिफिकेट मिला है। साथ ही फिल्म में पीएम मोदी के विचारों को भी शामिल किया गया है। 2घंटे 38मिनट की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ...

पहलगाम हमले पर आमिर खान ने चुप्पी को लेकर दी सफाई, कहा-मैं डिप्रेस्ड था

पहलगाम हमले पर आमिर खान ने चुप्पी को लेकर दी सफाई, कहा-मैं डिप्रेस्ड था

बॉलीवुड के स्टार आमिर खान हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अपनी चुप्पी को लेकर चर्चा में हैं। 22 अप्रैल 2025 को बैसरन घाटी में हुए इस हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी। जिसमें ज्यादातर हिंदू पर्यटक थे। इस घटना के बाद आमिर की चुप्पी पर सवाल उठे और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई। अब आमिर ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया कि वह इस घटना से गहरे सदमे में थे। ...

करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड संजय कपूर का निधन, करीना-सैफ और मलाइका ने दिया एक्ट्रेस को सहारा

करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड संजय कपूर का निधन, करीना-सैफ और मलाइका ने दिया एक्ट्रेस को सहारा

Sunjay Kapur Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 53वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में खेल के दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है। संजय कपूर के निधन की खबर ने उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया। ...

'सरदार जी 3' में हानिया आमिर की एंट्री? दिलजीत दोसांझ की फिल्म पर लटकी बैन की तलवार

'सरदार जी 3' में हानिया आमिर की एंट्री? दिलजीत दोसांझ की फिल्म पर लटकी बैन की तलवार

Hania Aamir Entry In Sardaar Ji 3: पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म सरदार जी 3रिलीज से पहले ही विवादों से घिर गई है। 27जून 2025को रिलीज के लिए तैयार इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कथित मौजूदगी को लेकर बीजेपी चित्रपट कामगार आघाडी ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट न देने और इसके रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। ...