
Mukesh Khanna Returns As Shaktimaan 2: 90 के दशक का सबसे पॉपुलर टीवी धारावाहिक 'शक्तिमान' एक बार फिर से वापसी करने जा रहा है। इस बार 'शक्तिमान' का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना जरा अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। हालांकि, मुकेश खन्ना के इस नए अंदाज ने उनके फैंस को कुछ निराश जरूर कर दिया है।
दरअसल, मुकेश खन्ना ने कुछ दिन पहले ये अनाउंस किया था कि वह जल्द ही 'शक्तिमान' के साथ वापसी करेंगे। फैंस को अपने फेवरेट सुपरहीरो का बड़ी ही बेसर्बी से इंतजार भी था। लेकिन, मुकेश खन्ना ने भीष्ण इंटरनेशनल नाम के यूट्यूब चैनल पर ही इसका पहला एपिसोड रिलीज कर दिया। जिसमें वो बच्चों को स्वतंत्रता सैनानियों के बारे में बताते नजर आ रहे हैं। फैंस को इस वीडियो को देखकर काफी निराशा हुई है।
बता दें कि नए 'शक्तिमान' में फैंस को ना तो गंगाधर दिखेगा और ना ही तमराज किलविश। मकेश खन्ना पुराने सीरियल में जिस प्रकार से बच्चों को छोटी-छोटी पर गहरी बातों की सीख देते थे उसी तरह वह इस नए शो में करते दिखाई देंगे। लेकिन, लगता है कि लोगों को मुकेश खन्ना का यह नया दांव कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है।
कमेंट्स देख निराश हुए मुकेश खन्ना
'शक्तिमान' का इंतजार कर रहे उसके फैंस के हाथ निराशा लगी है। कुछ फैंस काफी नाराज भी हैं। यूट्यूब पर वीडियो रिलीज होते ही फैंस लगातार शो को लेकर अपनी निराशा जाहिर कर रहे हैं। दर्शकों की ओर से तरह-तरह के कमेंट्स भी किए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये तो उनके साथ धोखा हो गया है।" इसी तरह के कमेंट्स ने निराश होकर मुकेश खन्ना ने तुरंत कमेंट सेक्शन को ऑफ करने का फैसला लिया।
Leave a comment