ओटीटी पर नहीं चला Robert De Niro का जादू, 'जीरो डे' सीरीज पर फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स

ओटीटी पर नहीं चला Robert De Niro का जादू, 'जीरो डे' सीरीज पर फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स

Zero Day OTT Release: एक्टर रॉबर्ट डी नीरो की सीरीज 'जीरो डे' कल गुरुवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। छह दशक के लंबे करियर के बाद एक्टर ने राजनीतिक थ्रिलर वेब सीरीज के साथ अपनी टीवी सीरीज की शुरुआत की है। रॉबर्ट डी नीरो की 'जीरो डे' सीरीज़ साइबर हमले के बाद की घटनाओं पर आधारित है। जो संयुक्त राज्य अमेरिका में अराजकता का कारण बनती है। जिसकी वजह से कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ती हैं। लेकिन इस सीरीज ने लोगों को निराश किया। इस सीरीज को देखने के बाद दर्शकों का कहना है कि इसे सही तरीके से नहीं बनाई गई है। 

रॉबर्ट डी नीरो की टीवी सीरीज 

रॉबर्ट डी नीरो की टीवी सीरीज 'जीरो डे' एक साइबर हमले के बाद की स्थितियों पर केंद्रित है। इसकी वजह से संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। इस राजनीतिक थ्रिलर सीरीज में रॉबर्ट डी नीरो एक पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की भूमिका में नजह आते हैं। लेकिन ये सीरीज लोगों को प्रभावित नहीं कर सकीं। कुछ लोगों को इसमें मौलिकता की कमी लगी। तो वहीं, कुछ लोगों ने रॉबर्ट डी नीरो की तारीफ की। उनके एक्टिंग स्किल्स को सराहा।

सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स

सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि 'जीरो डे' की कहानी बहुत बुरे तरह से लिखी गई है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'जीरो डे' की कहानी बहुत ही जल्दबाजी में लिखी गई है। एक और यूजर ने लिखा कि इस सीरीज ने ‘द मंचूरियन कैंडिडेट’ की कबानी को कॉपी किया है। एक यूजर लिखता है कि पहले एक घंटे के दौरान ही मेरा ध्यान भटकने लगे, बहुत मुश्किल से सीरीज के अंत तक पहुंचा। एक ने लिखा की ‘जीरो डे’ सच में बहुत उबाऊ सीरीज है।

दूसरी तरफ कई ऐसे भी यूजर्स हैं, जो 'जीरो डे' की तारीफ कर रहे है। कुछ फैंस का कहना है कि हमें पूरा विश्वास है कि ये सीरीज बहुत अच्छी होगी। क्योंकि इसमें रॉबर्ट डी नीरो हैं। एक 'जीरो डे' एक दिलचस्प राजनीतिक स्टोरी के साथ बिल्कुल अद्भुत है।

'ज़ीरो डे' की स्टार कास्ट

'ज़ीरो डे' में रॉबर्ट डी नीरो के अलावा जेसी प्लेमन्स, लिज़ी कैपलन, जोन एलन अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। इनके अलावा क्लार्क ग्रेग, मोज़ान नवाबी और मार्क इवानिर भी शामिल हैं। टीवी सीरीज 'ज़ीरो डे' को नोआ ओपेनहेम और एरिक न्यूमैन ने बनाई हैं।

Leave a comment