
Yogesh Mahajan Death: टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। हिंदी टीवी सीरियल्स और मराठी फिल्मों से सभी के दिलों में खास जगह बना चुके एक्टर योगेश महाजन का बीते दिन 19 जनवरी को निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, एक्टर की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। इस खबर के सामने आते ही पूरी टीवी इंडस्ट्री शोक की लहर में डूब गई है।
कैसे हुआ योगेश महाजन का निधन?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो योगेश शनिवार शाम 'शिव शक्ति-तप, त्याग, तांडव' की शूटिंग खत्म घर चले गए थे। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। लेकिन योगेश जब योगेश शूटिंग के लिए नहीं आए तो क्रू मेंबर्स ने उनके फ्लैट के अंदर जाकर देखा। दरवाजा नहीं खुला तो क्रू मेंबर्स दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे।
तब देखा कि वो अपने फ्लैट में मृत पाए गए। हालांकि, एक्टर को अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन अस्पताल में डॉक्टर्स ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया था और उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।
जलगांव के रहने वाले थे योगेश
योगेश महाजन महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले थे। उनका जन्म सितंबर 1976 में एक किसान परिवार में हुआ था। अभिनय में कोई गॉडफादर ना होने पर भी योगेश ने अपनी मेहनत और लगन के दमपर अपनी पहचान मराठी, हिंदी और भोजपुरी सिनेमा में बनाई। मनोरंजन जगत से पहले वह भारतीय सेना में थे। उन्होंने भोजपुरी से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। उन्होंने 'मुंबईचे शहाणे', 'समसारची माया' जैसी कई मराठी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।
Leave a comment