टीवी शो 'धरतीपुत्र नंदिनी' फेम अमन जायसवाल की सड़क हादसे में मौत, 23 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

टीवी शो 'धरतीपुत्र नंदिनी' फेम अमन जायसवाल की सड़क हादसे में मौत, 23 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Aman Jaiswal Died In Road Accident: टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। टीवी शो 'धरतीपुत्र नंदिनी' फेम अमन जायसवाल की एक एक्सीडेंट में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, 23 साल के टीवी एक्टर अमन जायसवाल की मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में कल शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह अपनी बाइक से एक ऑडिशन देने के लिए जा रहे थे। तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

इस एक्सीडेंट की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद उन्हें बाला साहेब ठाकरे ट्रामा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

ऑडिशन देने गए थे अमन

अमन जायसवाल के निधन की पुष्टि करते हुए निर्देशक और राइटर धीरज मिश्रा ने बताया कि वह ऑडिशन देने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान जोगेश्वरी हाईवे पर उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद एक्टर की मौत हो गई।

धीरज मिश्रा ने श्रद्धांजलि

धीरज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अमन जायसवाल को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत अभिनेता की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ के पूरे परिवार के लिए बेहद दुखद दिन है। हमारे अपने आकाश का आज सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। 

कौन थे अमन जायसवाल?

बता दें, अमन जायसवाल उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले थे। 'धरतीपुत्र नंदिनी' में अमन लीड रोल प्ले करते नजर आ रहे थे। इसके अलावा सोनी टीवी के शो 'Punyashlok Ahilyabai' में अमन ने यशवंत राव का रोल प्ले किया था। ये शो साल 2021 जनवरी में शुरू हुआ था और साल 2023 अक्टूबर में खत्म हुआ। बता दें, अमन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। ये रवि दुबे और सरगुन मेहता के शो 'उड़ारियां' का भी हिस्सा रह चुके थे।

Leave a comment