Search KhabarFast

Press ESC to close

35 मुकदमे, अपराधियों की भीड़ और मंच पर सजे हथियार, सपना चौधरी ने बताई डरावनी कहानी

35 मुकदमे, अपराधियों की भीड़ और मंच पर सजे हथियार, सपना चौधरी ने बताई डरावनी कहानी

Sapna Chaudhary Stage Performance Horror Story: हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी ने हाल ही में एक टीवी शो 'द 50' में अपनी जिंदगी के संघर्ष भरे दिनों की दिल दहला देने वाली आपबीती सुनाई है। उन्होंने खुलासा किया कि उनके खिलाफ वर्तमान में करीब 35मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें ज्यादातर उनके परफॉर्मेंस से जुड़े हंगामे, भगदड़ और मारपीट के मामले शामिल हैं। सपना ने बताया कि शुरुआती दिनों में उन्हें कई बार ऐसी जगहों पर परफॉर्म करना पड़ा जहां माहौल बेहद खतरनाक था।

सपना चौधरी ने सुनाई आपबीती

एक घटना का जिक्र करते हुए सपना ने कहा कि एक बार देर रात उन्हें एक परफॉर्मेंस का ऑफर मिला, जिसे उन्होंने तुरंत स्वीकार कर लिया। शाम को जब वे लोकेशन पर पहुंचीं, तो वहां 25-26टेबल सजे हुए थे और हर टेबल पर खुले में हथियार जैसे बंदूकें और अन्य हथियार रखे हुए थे। माहौल इतना डरावना था कि उन्हें लगा जैसे मौत के मुंह में जा रही हैं। उन्होंने बताया 'ऐसा लग रहा था कि कोई भी पल में कुछ भी हो सकता है। मैं बहुत डर गई थी, लेकिन परफॉर्मेंस पूरी की।' इस दौरान उन्हें बदसलूकी का भी सामना करना पड़ा, जहां एक शख्स ने स्टेज पर आकर उन्हें किस करने की कोशिश की।

सपना ने आगे कहा कि उनके कई शो में हंगामा मचने की वजह से उन्हें कई जगहों पर बैन कर दिया गया था। वे हंसते हुए बोलीं 'अब मुकदमों की आदत हो गई है, लेकिन शुरुआत में ये सब बहुत मुश्किल था।' उन्होंने बताया कि उनके परफॉर्मेंस के दौरान भीड़ की वजह से अफरा-तफरी मच जाती थी, जिसके चलते पुलिस केस दर्ज होते थे। सपना ने जोर देकर कहा कि उन्होंने हमेशा मेहनत से काम किया, लेकिन कुछ लोग उन्हें गलत समझते थे।

'द 50' शो में उनके इस इंटरव्यू ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है, जहां फैंस उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। बता दें, सपना चौधरी हरियाणवी गानों और डांस से राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर हुई हैं, लेकिन उनके संघर्ष की कहानी भी उतनी ही प्रेरणादायक है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Dhurandhar Record: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का राज, 'बाहुबली’और ‘पुष्पा’ का रिकॉर्ड तोड़ बनी नंबर 1 फिल्म, कर दिखाया बड़ा कारनामा

Dhurandhar Franchise: रणवीर सिंह और आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'धुरंधर' ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है। इस फ्रेंचाइजी ने अब तक की सबसे तेज रफ्तार से 3000 करोड़ रुपये का विश्वव्यापी कलेक्शन पूरा कर लिया है और खुद को देश की सबसे सफल फिल्म सीरीज बना लिया है।

पवन सिंह की याद में ज्योति सिंह ने सामने रखा अपना दर्द, इंस्टाग्राम पोस्ट ने मचाई हलचल

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर कलाकार पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनकी पत्नी ज्योति सिंह की एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

स्टेज पर पवन सिंह का ‘पावर शो’, हेटर्स और फेक न्यूज फैलाने वालों को दी खुली चुनौती

भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने दबंग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान उन्होंने स्टेज से अपने विरोधियों और फेक न्यूज फैलाने वालों पर जमकर निशाना साधा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें