Bigg Boss का शो बीच में छोड़ने पर मिलती है खतरनाक सजा, देना पड़ता है करोड़ का जुर्माना

Bigg Boss का शो बीच में छोड़ने पर मिलती है खतरनाक सजा, देना पड़ता है करोड़ का जुर्माना

Bigg Boss 18Grand Finale: बिग बॉस 18 शो का आज 19 जनवरी को आखिरी दिन है। बिग बॉस 18 के घर में अभी 6 कंटेस्टेंट बचे हुए हैं। इनमें चुम दरांग, करण वीर मेहरा, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना और रजत दलाल का नाम शामिल है। अब इनमें से कौन जीतेगा, ये तो कुछ देर में पता चल जाएगा। इन 6 कंटेस्टेंट में से जो भी जीतेगा उसे बिग बॉस की तरफ से लाखों-करोड़ो का इनाम मिलता है।

लेकिन क्या आप जानते है कि अगर कोई कंटेस्टेंट अपनी मर्जी से शो बीच में छोड़कर जाता है या फिर शो से किया हुआ कॉन्ट्रैक्ट तोड़ता है तो उसको आखिर कौन सी सजा मिलती है?

 शो छोड़ने पर देना होता है जुर्माना

‘बिग बॉस’ में आपने अक्सर देखा होगा कि कंटेस्टेंट बीच में शो छोड़कर चले जाने की धमकी देते है। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा करने पर उनको बहुत बड़ी सजा मिलती है। ऐसा करने पर उन कंटेस्टेंट को बड़ा जुर्माना देना पड़ता है। क्योंकि उस कंटेस्टेंट ने शो में आने से पहले एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया होता है। जिसे बीच में तोड़कर जाने से उन्हें जुर्माना देना पड़ता है।

उस कंटेस्टेंट को जुर्माने के तौर पर 2 करोड़ रुपये देने पड़ते है। इसके अलावा जो भी उनकी एक हफ्ते की फीस होती है, उसमें भी कटौती की जाती है। साथ ही उस कंटेस्टेंट पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

बता दें, 'बिग बॉस 18’ की शुरुआत 6 अक्टूबर को हुई थी। उस समय इस शो में 18 कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। इसके अलावा बीच में कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई। हालांकि, सभी को पीछे छोड़ते हुए विवियन, करणवीर मेहरा, रजत, ईशा, चुम दरांग और अविनाश ने फिनाले में जगह बना ली है। अब ये देखना होगा कि इस बार 'बिग बॉस 18’ की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी।  

Leave a comment