ABDU ROZIK: एक बार फिर भारत लौटेंगे छोटे भाईजान, इंडिया में शुरू करेंगे अपना बिजनेस

ABDU ROZIK: एक बार फिर भारत लौटेंगे छोटे भाईजान, इंडिया में शुरू करेंगे अपना बिजनेस

Abdu Rojik's video went viral: अब्दु रोजिक...जो रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में नजर आए। जिसने शो में आकर ना सिर्फ शो के फैंस को अपना दीवाना बनाया बल्कि आधी से ज्यादा लोगों को अपने दीवाना बनाया। हालांकि शो को खत्म हो चुका है लेकिन भारत में अब्दू के लिए प्यार कम नहीं हुआ है। वहीं अब्दु को लेकर कहा जा रहा है कि  वह जल्द ही 'बिग ब्रदर' शो का हिस्सा बन सकते हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर अब्दु का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अब्दु खुद अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए नजर आए।

अब्दु रोजिक का वीडियो वायरल

बता दें कि अब्दु रोजिक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अब्दु कार से उतरते हुए दिखे। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वीडियो में उन्होंने खुलासा किया कि वह जल्द ही इंडिया में अपना रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी कर रहे हैं। अब्दु वीडियो में रेस्तरां खोलने के बाद लोगों को आमंत्रित करते हुए भी नजर आए। वीडियो में अब्दु ने यह भी बताया है कि वह कहां और कब रेस्टोरेंट खोलने वाले हैं।

फिर भारत लौटेंगे अब्दू रोजिक

वहीं अब्दु ने खुलासा किया कि वह 6 मार्च को इंडिया वापस आएंगे और अपना मुंबई में रेस्तरां खोलेंगे। इंडिया में यह उनका पहला रेस्तरां होगा, जिसमें उनके फैंस के लिए सरप्राइज भी होगा। अब इस खुशखबरी को सुनकर अब्दु के फैंस उत्साहित हो गए हैं और वायरल वीडियो पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। लगातार फैंस वीडियो पर कमेंट कर उन्हें जल्दी रेस्तरां के बारे में और जानकारी साझा करने के लिए कह रहे हैं।

कौन है अब्दू रोजिक

अब्दु रोजिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब्दु तजाकिस्तान के मशहूर गायक हैं। 'बिग बॉस 16' शो से उन्होंने इंडिया में खास पहचान बनाई। इस शो से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीथीं। लाखों दर्शकों के साथ-साथ अब्दु सलमान खान के भी फेवरेट हैं। शो में साजिद खान के साथ अब्दु की खास बॉन्डिंग देखने को मिली थी।

Leave a comment