
नई दिल्ली: 'लल्ली'के नाम से मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो कह रही है कि अब उनके घर पर किसी और का कब्जा हो गया है। बता दें लल्ली ऊर्फ भारती सिंह सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है वो लगातार फैंस से जुड़ी रहती है।
भारती सिंह के घर पर इस शख्स का कब्जा
भारती सिंह के लग्जीरियस घर पर जिसने कब्जा किया है, वह कोई और नहीं बल्कि उनका क्यूट बेटा गोला उर्फ लक्ष्य (Bharti Singh Son Name) है। एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपना हाल बताया है। यूट्यूब वीडियो में एक्ट्रेस कहती नजर आ रही हैं कि, उनके पूरे घर पर कब्जा कर लिया गया है। उनके बेटे गोला का पूरे घर पर राज चल रहा है। पूरा लिविंग रूम गोला के सामान से भरा हुआ है।
भारती सिंह ने गोला को कहा खतरनाक
वीडियो जारी करते हुए भारती सिंह ने बताया कि, घर में गाने गोला के पसंद के लगते हैं। एसी भी उसके हिसाब से ऑन-ऑफ होता है। भारती ने कहा कि, उन्हें लगा था कि गोला बड़ा होकर बहुत शरीफ और प्यार बच्चा होगा, लेकिन ये बहुत ‘चालाक’, ‘खराब’, ‘शैतान’ और ‘खतरनाक’ बच्चा है। वीडियो में जब भारती कहती हैं कि, क्या वह शादी में चलेंगे तो बहुत क्यूट तरीके से गोला जवाब देते हैं। उनके इस प्यारे वीडियो पर फैंस बहुत प्यार लुटा रहे हैं।
भारती सिंह का करियर
भारती सिंह का सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है। यही वजह है कि, लोग उन्हें ‘लाफ्टर क्वीन’ के नाम से जानते हैं। कॉमेडी शोज के जरिए ऑडियंस को हंसा-हंसाकर पेट में दर्द कर देने वाली भारती अब रिएलिटी शोज को भी होस्ट कर रही हैं। इन दिनों वह सिंगिंग रिएलिटी शो ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’ (Sa Re Ga Ma Pa Little Champs) को होस्ट कर रही हैं।
Leave a comment