11 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही OMG, अक्षय कुमार इस किरदार में आएंगी नजर

11 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही OMG, अक्षय कुमार इस किरदार में आएंगी नजर

ENTERTAINMENT: बॉलीवुड खिलाड़ी की फिल्म ओह माय गॉड 2 का इतंजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बता दें कि सिनेमाघरों में फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है। हालांकि फिल्म ओटीटी पर आएगी या थिएटर में इसको लेकर कोई जानकारी जामने नहीं आई है।

जल्द OMG 2 होगी रिलीज

दरअसल अक्षय कुमार ने फिल्म का पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे। इसके साथ ही अक्षय ने पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म के रिलीज की तारीख भी तय कर दी है। पोस्ट शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा- आ रहे हैं हम, आइएगा आप भी, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में… पोस्ट में अक्षय कुमार, भगवान शिव के गेटअप में नजर आ रहे हैं।

 

11 साल बाद फिल्म का दूसरा पार्ट

 

बता दें कि ओह माय गॉड की सफलता के 11 साल बाद, अक्षय कुमार अपनी सोशल कॉमेडी ओह माय गॉड 2 के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस आ गए हैं और इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इतंजार भी कर रहे है।  ओएमजी ओ माय गॉड! 2012 की भारतीय कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है।

 

यह उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित है। फिल्म में निर्णायक भूमिका में मिथुन चक्रवर्ती के साथ साथ मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार और परेश रावल भी हैं। 20 करोड़ (यूएस $ 4.12 मिलियन) के बजट पर इसे बनाया गया है। 28 सितंबर 2012 को रिलीज़ होने के बाद फिल्म को आलोचकों से काफी प्रशंसा मिली और इसे एक ब्लॉकबस्टर फिल्म घोषित किया गया।

 

तेलुगु में बने फिल्म के रीमेक में मुख्य भूमिका में गोपाल गोपाल, वैंकटेश और पवन कल्याण आदि हैं। वहीं फिल्म की लागत    ₹20 करोड़ (US$2.92 मिलियन) रही और कुल कारोबार ₹105 करोड़ (US$15.33 मिलियन) किया था।

Leave a comment