Search KhabarFast

Press ESC to close

"मेरे भाई, आप..." शाहरुख खान के 60वें बर्थडे पर इमोशनल हुईं बहन ममता बनर्जी, खास अंदाज़ में दी बधाई

"मेरे भाई, आप..." शाहरुख खान के 60वें बर्थडे पर इमोशनल हुईं बहन ममता बनर्जी, खास अंदाज़ में दी बधाई

Shahrukh Khan Birthday: बॉलीवुड के बादशाह और किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान आज 2नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। दुनियाभर में मौजूद उनके करोड़ों फैंस सोशल मीडिया पर दिल खोलकर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। मुंबई से लेकर दुबई तक “हैप्पी बर्थडे SRK” के पोस्ट ट्रेंड कर रहे हैं। इस खास मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शाहरुख खान को बेहद दिल छू लेने वाले अंदाज़ में बधाई दी।

ममता बनर्जी ने कहा – ‘मेरे भाई शाहरुख खान…’

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा – “मेरे भाई शाहरुख खान को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! आप अपने अद्भुत प्रतिभा और करिश्मा से भारतीय सिनेमा को यूं ही समृद्ध करते रहें।” उनके इस संदेश में न सिर्फ भाईचारा झलकता है, बल्कि एक लंबे समय से चली आ रही दोस्ती की गर्माहट भी महसूस होती है।

शाहरुख और ममता की खास बॉन्डिंग

शाहरुख खान कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम के मालिक हैं, जिसके चलते उनका कोलकाता और बंगाल से खास जुड़ाव है। इसी वजह से ममता बनर्जी और शाहरुख के बीच वर्षों से मजबूत दोस्ती बनी हुई है। ममता अक्सर शाहरुख को “भाई” कहकर संबोधित करती हैं। कुछ समय पहले जब फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख घायल हुए थे, तब भी ममता ने उनकी सलामती की दुआ करते हुए एक्स पर पोस्ट किया था।

अपने 60वें जन्मदिन पर भी शाहरुख खान लगातार सुर्खियों में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘किंग’ में वह पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह फिल्म सुहाना का सिल्वर स्क्रीन डेब्यू होगा और फैंस इस जोड़ी को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। किंग खान के फैंस के लिए यह बर्थडे किसी त्यौहार से कम नहीं है — एक तरफ ग्लोबल स्टार का जन्मदिन, दूसरी ओर पिता-पुत्री की आने वाली फिल्म की चर्चा, सोशल मीडिया पर “#HappyBirthdaySRK” की गूंज हर ओर सुनाई दे रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: बादशाह संग शादी को लेकर ईशा रिक्खी ने खोला राज, बताया कैसे किया रैपर ने चीटिंग

Bigg Boss 20 के घर में पहुंचीं एक्ट्रेस ईशा रिक्खी ने अपनी शादी और रिश्ते को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है

सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट; लिखा - हमारे रास्ते साथ नहीं...

Prithvi Shaw-Aakriti Agarwal Breakup: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से जुड़ा एक बड़ा अपड़ेट सामने आया है। 08 मार्च 2026 को उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने सगाई की थी, जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे है थे कि दोनों जल्द-ही शादी के बंधन बंध जाएंगे। लेकिन उससे पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast