
Web Series Citadel Honey-Bunny: वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की वेब सीरीज'सिटाडेल: हनी बनी' OTT पर रिलीज होते ही छा गई है। यह वेब सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई है। इस सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसी वजह से यह पिछले वीकेंड प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गई।
बता दें, इस इंडियन स्पाई सीरीज को राज निदिमोरु और कृष्णा डीके ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज में वरुण धवन और समांथा रुथ प्रभु अहम किरदार में हैं।
'सिटाडेल: हनी बनी' का जलवा
'सिटाडेल: हनी बनी' सीरीज 200 देशों में स्ट्रीम हुई हैं। वहीं, लगभग 150 देशों में टॉप 10 में रही। इन देशों में यूएस, यूके, फ्रांस, इटली, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील और यूएई शामिल हैं। वहीं, भारत की बात करें तो ये सीरीज लॉन्च के पहले ही दिन भारत समेत 30 से ज्यादा देशों में टॉप पर रही।
सीरीज के मेकर्स का कहना है कि 'सिटाडेल: हनी बनी' की सफलता यह दिखाती है कि हमारे नॉन-इंग्लिश ओरिजिनल्स, प्राइम वीडियो के बड़े दर्शक वर्ग के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैन्स आकर्षित करते हैं।'
स्पाई थ्रिलर से भरपूर है ये सीरीज
वहीं, प्राइम वीडियो इंडिया में ओरिजिनल्स के प्रमुख निखिल मधोक ने कहा, 'सिटाडेल: हनी बनी' की सफलता से ये पता चलता है कि दुनिया भर के लोग भारतीय कंटेंट को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इससे ये साबित होता है कि स्थानीय कहानियां हर जगह लोगों से जुड़ सकती हैं।
उन्होंने आगे कहा कि 'इस बात से हम काफी खुश है कि भारत में इस सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है।'बता दें, 'सिटाडेल: हनी बनी' एक एक्शन से भरपूर स्पाई थ्रिलर सीरीज है। ये सीरीज दुनिया भर में अपने लॉन्च वीकेंड के दौरान प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गई।
सीरीज के डायरेक्टर ने कही ये बात
वहीं, सीरीज के डायरेक्टर राज निदिमोरु और कृष्णा डीके ने कहा 'इस चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करना एक शानदार अनुभव था। इसने हमें ग्लोबल एंटरटेनमेंट के कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम करने का मौका दिया। हमने जासूसों की एक बड़ी दुनिया बनाई जो आम कहानियों से अलग है उव्होंने आगे कहा कि 'हमें हनी बनी में 90 के दशक के सिनेमा के छिपे हुए संदर्भ और थ्रोबैक जोड़ने में मजा आया। हम भारत और दुनिया भर में मिले शानदार रिस्पॉन्स से उत्साहित हैं।'
बता दें, 'सिटाडेल: हनी बनी' एक शानदार वेब सीरीज है। जो एक्शन से भरपूर स्पाई थ्रिलर सीरीज है। इस कहानी की स्क्रिप्ट सीता मेनन ने लिखी है। इस सीरीज को राज निदिमोरु और कृष्णा डीके ने डायरेक्ट किया है। वहीं, समांथा और वरुण धवन ने जबरदस्त परफॉर्मेंस से किरदारों में जान डाल डाल दी है। इनके अलावा केके मेनन, सिमरन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार और काशवी मजूमदार जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
Leave a comment