Search KhabarFast

Press ESC to close

ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले में अभिनेता प्रकाश राज से SIT की पूछताछ, एक्टर बोले- मैं माफी मांगता हूं...

ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले में अभिनेता प्रकाश राज से SIT की पूछताछ, एक्टर बोले- मैं माफी मांगता हूं...

Online Betting App Scams: तेलंगाना में ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप घोटाले की जांच लगातार चल रही है। इसी कड़ी में फिल्म अभिनेता प्रकाश राज बुधवार शाम विशेष जांच दल (SIT) के सामने पेश हुए। सीआइडी कार्यालय में उनसे इस मामले की गहन पूछताछ की गई। उन्होंने मीडिया को बताया कि इससे पहले ईडी ने भी इस घोटाले की जांच की थी, और उनकी कोई संलिप्तता नहीं पाई गई।

प्रकाश राज ने कहा कि 2016में उन्होंने केवल एक गेमिंग ऐप के विज्ञापन में भाग लिया था, जो बाद में 2017में सट्टेबाजी ऐप में बदल गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्हें उस समय इस बात की जानकारी नहीं थी। जैसे ही उन्हें पता चला कि यह ऐप सट्टेबाजी के लिए है, उन्होंने तुरंत उस विज्ञापन से दूरी बना ली।

अभिनेता ने स्पष्ट किया, "चाहे मैंने जानबूझकर किया हो या अनजाने में, यह मेरी गलती थी। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। मैंने SIT अधिकारियों को इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज, बैंक ट्रांजेक्शन और जानकारी सौंप दी है।" प्रकाश राज ने आगे कहा कि यह एक सीखने वाला अनुभव है और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।

युवा और समाज के प्रति चेतावनी

प्रकाश राज ने अपने बयान में युवा वर्ग के लिए भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कई युवा सट्टेबाजी और गेमिंग ऐप्स में निवेश करके भारी नुकसान उठा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि केवल मेहनत और ईमानदारी से ही धन और सफलता प्राप्त होती है, न कि ऐसे ऐप्स पर निर्भर होकर।

सट्टेबाजी घोटाले में कई हस्तियां शामिल

तेलंगाना सरकार द्वारा गठित SIT की जांच में अब तक कुल 29 लोग आरोपी हैं, जिनमें अभिनेता विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, मांचू लक्ष्मी और प्रकाश राज शामिल हैं। इस मामले में कई युवाओं के प्रभावित होने और मौतें होने की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। हाल ही में विजय देवरकोंडा भी SIT के सामने पेश हो चुके हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

म्यूजिकल लव स्टोरी में तारा सुतारिया के साथ दिखेंगे आदित्य रॉय कपूर, पहली बार धमाल मचने को तैयार नई जोड़ी

Bollywood Update: एक्टर तारा सुतारिया एक अभी तक तय नहीं हुई म्यूजिकल लव स्टोरी में आदित्य रॉय कपूर के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। अपडेट शेयर करते हुए, टी-सीरीज़ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "फ्रेश और बहुप्रतीक्षित जोड़ी बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है!

दलेर मेहंदी विवाद पर CM धामी की एंट्री, सिंगर को फोन कर कहा- ‘घटनाक्रम को पीछे छोड़ आगे बढ़ें’

Dehradun : मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा जनता के सामने दलेर मेहंदी का अपमान करने और उन पर शराब पीकर गाने का आरोप लगाने के बाद मामला तूल पकड़ गया था।

रोहित शेट्टी ने स्काउटओपी, लव गिल से “ब्लैंकेट मसाज” पर किए सवाल, कहा “यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है”

BB 20: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी, जो इस हफ्ते के बिग बॉस 20 वीकेंड का वार को होस्ट करेंगे, घर के अंदर उनकी नज़दीकियों को लेकर कंटेस्टेंट स्काउटओपी और लवप्रीत कौर गिल से पूछताछ करते नजर आएंगे। सलमान खान ने 18 अक्टूबर के एपिसोड के दौरान घोषणा की थी कि वह पहले के प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के कारण आने वाले वीकेंड का वार को मिस करेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast