Search KhabarFast

Press ESC to close

हॉलीवुड की नई नवेली दुल्हन बनीं Selena Gomez,म्यूजिक प्रोड्यूसर संग रचाई ड्रीम वेडिंग

हॉलीवुड की नई नवेली दुल्हन बनीं Selena Gomez,म्यूजिक प्रोड्यूसर संग रचाई ड्रीम वेडिंग

Selena Gomez Wedding:  दुनियाभर में अपनी एक्टिंग और सिंगिंग से दिल जीतने वाली सेलेना गोमेज अब मिस से मिसेज बन चुकी हैं। 33 वर्षीय सेलेना ने अपने लंबे समय से बॉयफ्रेंड और मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर-सॉन्गराइटर बेनी ब्लैंको के साथ 27 सितंबर 2025को शादी रचा ली है। सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए सेलेना ने इस बड़ी खबर को खुद अपने फैंस के साथ साझा किया। दुल्हन के रूप में सेलेना व्हाइट वेडिंग गाउन में बेहद दिलकश लग रही थीं, जिसमें उन्होंने सटल मेकअप, साइड-पार्टेड हेयरस्टाइल और मिनिमल जूलरी से अपने लुक को कम्प्लीट किया।

बेहद रोमांटिक दिखे न्यूली वेड्स कपल

शादी की तस्वीरों में सेलेना और बेनी की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। तस्वीरों में सेलेना डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं, वहीं बेनी ब्लैंको क्लासिक ब्लैक सूट में बेहद हैंडसम दिखे। कपल की मिलियन डॉलर स्माइल और एक-दूसरे में खोई नजरें इस बात का सबूत हैं कि दोनों अपनी जिंदगी की नई शुरुआत को लेकर बेहद खुश हैं। कई रोमांटिक पोज़ में कपल की सिजलिंग बॉन्डिंग फैंस को खूब पसंद आ रही है।

सेलेब्स और फैंस से मिल रही हैं बधाइयां

सेलेना और बेनी की शादी की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। फैंस और सेलेब्स दोनों ही इस जोड़ी को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें, दोनों ने पिछले साल सगाई की थी और लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब शादी के बंधन में बंधे हैं। वेडिंग फोटोज में नजर आ रही दोनों की खुशियां फैंस को भी इमोशनल कर रही हैं। हम भी इस प्यारे कपल को शादी की ढेरों शुभकामनाएं देते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

₹370 की बिरयानी और डेड बॉडीज के प्राइवेट पार्ट...प्रणित मोरे-हिमांशु जांगड़ा-MBBS छात्रा पर गिरी गाज, NCW ने किया तलब; जानें पूरा मामला

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को 22 जून को तलब किया है। यह कार्रवाई महाराष्ट्र साइबर पुलिस द्वारा दर्ज FIR के बाद की गई है। मामले की जांच जारी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी।

Sapna Choudhary की शादीशुदा जिंदगी में बवाल, पति पर मारपीट के आरोप; सबूतों के साथ कोर्ट पहुंचीं

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। पति पर गंभीर आरोप लगाने के बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि सपना चौधरी बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गईं और अपने दावों के समर्थन में सबूत भी पेश किए हैं।

Delhi News: सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर गोलियों की तड़तड़ाहट, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

दिल्ली में सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस गैंग ने ली है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि जिम के बाहर अचानक गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। घटना के पीछे की वजह और गैंग के दावे की पुष्टि की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast