जल्द दूल्हा बनेंगे राव साहब...Elvish Yadav ने किया शादी का ऐलान, Emoji के पीछे छुपाया GF का चेहरा

जल्द दूल्हा बनेंगे राव साहब...Elvish Yadav ने किया शादी का ऐलान, Emoji के पीछे छुपाया GF का चेहरा

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2के विनर और यूट्यूब सेंसेशन एल्विश यादव ने आखिरकार अपनी शादी को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। एक वीडियो शेयर करते हुए एल्विश ने फैंस को चौंकाते हुए कहा, “दोस्तों, मेरी शादी पक्की हो गई है।” इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। वीडियो में एल्विश कहते नजर आए कि “लड़की वाले अभी यहां से गए हैं, शायद नीचे पहुंचने वाले होंगे।” इतना ही नहीं, उन्होंने एक लड़की के साथ खड़े होकर पोज भी दिया, लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये रही कि लड़की का चेहरा उन्होंने इमोजी से छिपा दिया।

दुल्हन कौन? फैंस में बढ़ी उत्सुकता

एल्विश ने भले ही चेहरा न दिखाया हो, लेकिन उनकी बातों ने फैंस को और भी ज्यादा उत्साहित और कन्फ्यूज कर दिया है। बता दें कि बिग बॉस के दौरान एल्विश ने माना था कि वह पंजाब की एक लड़की को डेट कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने तब भी कहा था कि फिलहाल वह अपनी गर्लफ्रेंड की पहचान गोपनीय रखना चाहते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का दावा है कि यह लड़की जन्नत जुबैर हो सकती हैं, क्योंकि हाल ही में दोनों को कई बार साथ में देखा गया है।

मजाक या सच? एल्विश की स्टाइल में छुपा ट्विस्ट

अब सवाल ये है कि क्या वाकई एल्विश की शादी पक्की हो गई है या यह उनका कोई मजाकिया प्रैंक है, जैसा वो अक्सर करते हैं। वीडियो में उनकी मुस्कान और मस्ती को देख कई फैंस इसे कॉंटेंट का हिस्सा भी मान रहे हैं। फिलहाल, उन्होंने दुल्हन का चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन इतना जरूर है कि एल्विश के इस एलान ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं और सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हो गया है।

Leave a comment