Search KhabarFast

Press ESC to close

Bigg Boss 19 Double Eviction: एक साथ बाहर हुए बिग बॉस के दो स्टार, फैंस और कंटेस्टेंट्स हैरान

Bigg Boss 19 Double Eviction: एक साथ बाहर हुए बिग बॉस के दो स्टार, फैंस और कंटेस्टेंट्स हैरान

Bigg Boss 19:बिग बॉस 19में इस हफ्ते दर्शकों के लिए बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार शो में डबल एलिमिनेशन होने वाला है, यानी एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट्स शो से बाहर किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस लिस्ट में अभिषेक बजाज और नीलम गिरी का नाम शामिल है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अभिषेक बजाज के शो से बाहर होने की खबर सामने आते ही फैंस में हलचल मच गई। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जाहिर की, क्योंकि अभिषेक शुरुआत से ही घर में सुपर एक्टिव और फ्रंट फुट पर नजर आ रहे हैं। टास्क से लेकर लड़ाई-झगड़ों तक उन्होंने हमेशा अपनी राय बेबाकी से रखी। फैंस उन्हें टॉप 2में देखने के पक्ष में हैं और उनके बाहर होने की अफवाहों से लोग खासा परेशान हैं।

आवेज दरबार का रिएक्शन और फैंस का गुस्सा

बिग बॉस 19 के पूर्व कंटेस्टेंट और अभिषेक के दोस्त आवेज दरबार ने भी इस खबर पर हैरानी जताई। उन्होंने X पर लिखा, “मैं उम्मीद करता हूं कि ये रिपोर्ट्स फेक हों। अभिषेक लगातार अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं और वो टॉप 3 में रहने के हकदार हैं। पिछले कुछ एविक्शन अनफेयर रहे हैं।” फैंस भी अभिषेक को शो का सबसे स्ट्रॉन्ग खिलाड़ी मान रहे हैं और उनकी एलिमिनेशन की खबर को अनफेयर बता रहे हैं। नीलम गिरी के भी शो से बाहर होने की खबरें सामने आई हैं। सही जानकारी के लिए दर्शकों को आज शनिवार के एपिसोड का इंतजार करना होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जसप्रीत बुमराह को लेकर राम चरण की जुबान फिसली, फैंस ने भी लिए मजे; मांगी माफी, बोले - मैं थोड़ा...

साउथ सुपरस्टार Ram Charan एक इवेंट के दौरान हुई गलती को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ‘पेड्डी’ इवेंट में Jasprit Bumrah का नाम लेने में हुई चूक के बाद सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया गया। मामला बढ़ने पर राम चरण ने आधी रात सोशल मीडिया के जरिए बुमराह से माफी मांगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को ‘भुलक्कड़’ बताते हुए कहा कि गलती अनजाने में हुई।

Sapna Choudhary की शादी-शुदा जिंदगी में आई दरार? तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। तलाक की अफवाहों के बीच सपना चौधरी ने पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला लिया है। उनके बयान ‘रुकावट को हटाना जरूरी है’ ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। फैंस लगातार उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछ रहे हैं और यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ गायब, फैंस हुए परेशान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है। सोमवार को अचानक सलमान खान का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट बेंगसलमांखां कुछ समय के लिए गायब हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast