BB 18: रजत दलाल ने दिखाया अपना असली रंग, ग्रैंड फिनाले के कंटेस्टंट के सवाल पर ऐसे पलटी बाजी

BB 18: रजत दलाल ने दिखाया अपना असली रंग, ग्रैंड फिनाले के कंटेस्टंट के सवाल पर ऐसे पलटी बाजी

Bigg Boss 18: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।  घरवालों के बीच में जमकर लड़ाई और झगड़े देखने को मिल रहे हैं। घर में शुरुआत से विवियन डीसेना, ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा का एक ग्रुप बना हुआ है। जिसके बाद तेजिंदर बग्गा भी धीरे-धीरे इस ग्रुप में शामिल हो गए। वहीं, अब रजत दलाल भी इस ग्रुप में शामिल होना चाहते है। इसके लिए रजत ने अपने पुराने दोस्त करणवीर मेहरा, चाहत पांडे और दिग्विजय सिंह राठी को नजरअंदाज करना शुरु कर दिया है।

ग्रैंड फिनाले के कंटेस्टंट

हाल ही में बिग बॉस के घर में पत्रकार द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए रजत दलाल विवियन डीसेना और उनके ग्रुप की पैरवी करते हुए नजर आए। रजत से पूछा गया कि वो खुद के अलावा बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में किसे देखते हैं? तो इस पर रजत ने विवियन डीसेना का नाम लिया। इसके अलावा ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा को भी बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में देखना चाहचे है।  

क्यों पलट गए रजत दलाल?

बता दें, एक समय पर विवियन डीसेना और रजत दलाल के बीच छत्तीस का आंकड़ा था। तो वहीं, जिस अविनाश मिश्रा को वो अच्छा कंटेस्टेंट कह रहे हैं, उनका कॉलर पकड़कर रजत ने उन्हें ऊपर उठाया था। ग्रैंड फिनाले के लिए उन्होंने ईशा सिंह का भी नाम लिया, जिसे वह अपनी बहन मानते है। लेकिन एक समय में उन्होंने ईशा के खिलाफ उन्होंने कुछ भद्दे शब्दों का इस्तेमाल भी किया था।

लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि बिग बॉस के घर में टिके रहने के लिए ही रजत इन तीनों से दोस्ती करने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a comment